फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आदेश नगर कॉलोनी में करंट लगने से युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आदेश नगर कॉलोनी में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

लोनी। न्यू विकास नगर आदेश नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मूलरूप से मैनपुरी में रहने वाले मनोज कुमार (35) परिवार के साथ वार्ड नंबर-5 आदेश नगर कॉलोनी में रहते थे। वह कॉलोनी में ज्वैलर्स की दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी रिया और 3 बच्चे हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि मनोज रात के समय किसी काम से अपने घर की छत पर गए थे। अचानक से छत के ऊपर से जा रही बिजली की 11 हजार की लाइन ने मनोज को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने घायल अवस्था में मनोज को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से कॉलोनी के लोग लाइन को हटाने की मांग कर रहे हैं। करंट लगने से कई लोगों की मौत हुई है। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के समय लाइन ट्रिप नहीं हुई
अधिशासी अभियंता रमेश कृष्णानी ने बताया कि घटना के समय कोई भी लाइन ट्रिप नहीं हुई है। 11 हजार केवी से अगर किसी को करंट लगता है तो लाइन ट्रिप हो जाती है। वह मामले में जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed