{"_id":"62508bf941e5d055d475e103","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2365988114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में राजेंद्रनगर के छात्र की लुटेरे ने की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में राजेंद्रनगर के छात्र की लुटेरे ने की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में राजेंद्रनगर के छात्र की लुटेरे ने की गोली मारकर हत्या
साहिबाबाद। कनाडा के टोरंटो में ग्लोबल मार्केटिंग (एमबीए) की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव (21) की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। कार्तिक का परिवार राजेंद्र नगर सेक्टर 5 के केशव कुंज में रहता है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता हितेश वासुदेव एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि बेटा कार्तिक 4 जनवरी को कनाडा के टोरंटो में सैनिका विश्वविद्यालय से ग्लोबल मार्केटिंग की पढ़ाई करने गया था। वह एक रेस्त्रां में पार्ट टाइम नौकरी भी कर रहा था। कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह सीधा फ्लैट पर पहुंचता, फिर दोपहर बाद नौकरी करने रेस्त्रां जाता था। बृहस्पतिवार को जब वह काम करके सब-वे के जरिये मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो वहां अचानक एक बदमाश ने कार्तिक पर गोली चला दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि लूटपाट के चलते गोली मारी गई। कार्तिक के दोस्त ने परिवार को बताया कि हत्या करने के दौरान नीग्रो (काला आदमी) हथियार के साथ नजर आया था। परिवार में अब छोटा भाई पार्थ वासुदेव (14) और मां हैं।
भारतीय दूतावास की मदद से तीन दिन में आएगा शव
पिता हितेश ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तत्काल कनाडा पुलिस से संपर्क किया था। वहां पुलिस ने उन्हें कार्तिक के मौत होने की पुष्टि की। अब उन्होंने भारतीय दूतावास की मदद से कार्तिक के शव को घर लाने की गुहार लगाई है। विदेश मंत्रालय से भी परिवार को मदद करने का भरोसा दिया गया है। तीन दिन बाद छात्र का शव साहिबाबाद स्थित घर पर पहुंचेगा। उधर, एएसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि परिवार के सम्पर्क करने पर उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।