फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए सात पशुतस्करों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए सात पशुतस्करों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

लोनी। बेहटा हाजीपुर कॉलोनी स्थित गोदाम में पशु कटान के आरोप में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए नाबालिग समेत सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने मामले में पुलिस पर हमला करने समेत 9 मुकदमे दर्ज किए थे। सभी में पुलिस ने सबूत एकत्रित कर कोर्ट में चार्जशीट भेजी है। वहीं, मुठभेड़ करने वाले एसएचओ पर बैठाई गई जांच अभी चल रही है।
11 नवंबर को बेहटा हाजीपुर कॉलोनी स्थित सलीम पहलवान के गोदाम में ड्रम धुलाई की आड़ में हो रही पशु कटान पर लोनी बार्डर थाना पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने नाबालिग समेत सात आरोपियों मुस्तकीम निवासी इकराम नगर, सलमान निवासी लक्ष्मी गार्डन, मोनू निवासी नाईपुरा, इंतजार निवासी अशोक विहार, नाजिम निवासी प्रेमनगर को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के पैर में एक ही स्थान पर गोली लगने के बाद मुठभेड़ और एसएचओ चर्चा में आए थे। लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि सभी सातों आरोपियों के पास से तमंचे बरामद हुए थे। तमंचे रखना, पशु कटान और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में 9 मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस ने इन मामलों में सबूत एकत्रित कर मामले में 13 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। वहीं, मामले में फरार चल रहे भूरा और दानिश ने कुछ दिनों पहले कोर्ट से बेल करा ली थी।
विज्ञापन

एसएचओ आए थे चर्चा में
तत्कालीन एसएचओ राजेंद्र त्यागी और उनकी टीम द्वारा मुठभेड़ में सभी आरोपियों के पैर में गोली लगने के बाद वह चर्चा में आए थे। इसके बाद अधिकारियों ने एसएचओ को लोनी बार्डर थाने से हटाकर किसी अन्य थाने में भेज दिया था। एसएचओ छुट्टी पर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ भी अपने बयान दिए थे। एसएचओ पर जीडी तस्करा लीक करने का आरोप लगा था। मामले में लोनी सीओ को जांच सौंपी गई थी। लोनी सीओ मामले में अभी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed