{"_id":"621bd1ae01bba56f801fe290","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd234697565","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की लगाने और अनाज खरीदने की आड़ में बैंक को लगाया 45 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की लगाने और अनाज खरीदने की आड़ में बैंक को लगाया 45 लाख का चूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा चक्की लगाने और अनाज खरीदने की आड़ में बैंक को लगाया 45 लाख का चूना
साहिबाबाद। विजयनगर के राहुल विहार प्रताप विहार निवासी आनंद सिंह ने वृंदावन गार्डन में एक बैंक शाखा को फ्लोर मिल लगाने व आटा-अनाज खरीदने की आड़ में 45 लाख रुपये का चूना लगाया है। शातिर ने एक एजुकेशनल सोसायटी के फर्जी कागजात जमा कर लोन कराया था। लोन ना चुकाने पर बैंक प्रबंधन की जांच में इसका खुलासा हुआ है। शाखा प्रबंधक सलोनी आनंद ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला वर्ष 02 मार्च 2019 का है। आरोप है कि प्रताप विहार निवासी आनंद सिंह ने बैंक में संपर्क कर फ्लोर मिल लगाने व आटा-अनाज खरीदने के लिए लोन का आवेदन किया था। लोन मिलने के बाद जब शातिर ने कई माह तक किस्त नहीं दी तो बैंक प्रबंधक को इस पर शक हुआ। उन्होंने जांच कराई तो शाखा प्रबंधक के होश उड़ गए। जांच में सामने आया कि शातिर आनंद ने न फ्लोर मिल लगाया है और न ही अनाज-आटे की खरीद फरोख्त की। इतना ही नहीं, शातिर ने बैंक को धोखा देने की नीयत से 45 लाख रुपये का लोन मेरठ की एक एजुकेशनल सोसायटी को एनपीए के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। इस बारे में जब शातिर से आटा चक्की लगाने के लिए कोई दस्तावेज मांगे तो वह भी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में यह भी सामने आया कि शातिर ने लोन के लिए जमा की जाने वाली अचल संपति को भी एजुकेशनल सोसायटी से संबंद्ध दिखाया, जबकि इससे कोई लेना-देना नहीं है। जब उससे लोन के पैसे जमा करने के लिए कहा गया तो वह भाग गया। प्रबंधन ने शिकायत में कहा कि आनंद ने लोन संबंधित नियमों का न केवल उल्लंघन किया, बल्कि फर्जी कागजात लगाकर धोखाधड़ी व जालसाजी भी की है।
बैंक प्रबंधन ने इस मामले में कार्रवाई के लिए साहिबाबाद पुलिस से संपर्क किया था। मगर धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत करने को कह दिया। अब एसएसपी के निर्देश पर बैंक शाखा प्रबंधन सलोनी आनंद की तरफ से साहिबाबाद थाने में धोखाधड़ी और आपराधिक न्यासभंग करना (विश्वास तोड़ना) की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है, आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।