{"_id":"60aaab5d8ebc3e00d0682950","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2191763112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा बेचने वाले तीन फरार आरोपियों को पकड़े को मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा बेचने वाले तीन फरार आरोपियों को पकड़े को मारा छापा
विज्ञापन

लोनी। डाबर तालाब कॉलोनी से 12 मई को बच्चा बेचने के मामले में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। रविवार को पुलिस ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की है। छापेमारी से पहले आरोपी अपना ठिकाना छोड़ चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने शनिवार को लखनऊ से बच्चा बरामद कर परिजनों को सौंपा था। मामले में आठ महिलाओं समेत 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि बच्चा बेचने के मामले में पुलिस ने गाजियाबाद, दिल्ली और लखनऊ से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं। वहीं इस गैंग से जुड़े 25 से 30 लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द अन्य आरोपियों को भी बरामद कर लिया जाएगा। बता दें कि डाबार तलाब कॉलोनी में रहने वाले दंपती ने अपने 14 दिन का बच्चा बेच दिया था। बच्चा खरीदने के लिए विजय नगर निवासी वाहिद और डासना निवासी मोनिका आए थे। उन्होंने बच्चे को दिल्ली में चंद रुपयों के लालच में बेच दिया था। दिल्ली से साढ़े पांच लाख रुपये में बच्चे को खरीदकर उसे फ्लाइट से लखनऊ लाया गया था। बच्चा खरीदने वाले लखनऊ निवासी आलोक ने अपनी बहन के लिए बच्चा खरीदा था। आलोक ने ऑनलाइन साइट पर जाकर दिल्ली निवासी दपंती असमित कोर और गुरमीत से संपर्क किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों की बनी चेन को जोड़ कर बच्चे को 10 दिनों बाद बरामद किया था।