फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

देश का चौथा प्रदूषित शहर दर्ज किया गया गाजियाबाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
देश का चौथा प्रदूषित शहर दर्ज किया गया गाजियाबाद
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को भी गाजियाबाद शहर का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 356 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद देश में चौथा प्रदूषित शहर रहा। देश में बागपत सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 386 दर्ज हुआ।

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई बृहस्पतिवार को 368 था। गाजियाबाद देश में सबसे प्रदूषित भी था। शुक्रवार को इसमें कुछ प्वाइंट की कमी हुई और एक्यूआई 356 दर्ज किया गया। अभी भी गाजियाबाद का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक और बेहद खराब स्थिति में है। आंकड़े देखे जाए तो शुक्रवार को गाजियाबाद में वसुंधरा इलाके में प्रदूषण सबसे ज्यादा रहा। यहां पर एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 379 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 379 और 318 रहा। लोनी में भी एक्यूआई रेड जोन में 371 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 372 जबकि पीएम 2.5 का स्तर 341 दर्ज हुआ। संजय नगर में भी एक्यूआई रेड जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 317 रहा। जबकि पीएम दस का स्तर 317 तो पीएम 2.5 का स्तर 208 रहा। आंकड़ों के अनुसार दो दिनों से एक्यूआई रेड जोन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed