{"_id":"60564d0a8ebc3e592368fa5e","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd215780494","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आम्रपाली विलेज में 11वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आम्रपाली विलेज में 11वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
Sun, 21 Mar 2021 05:06 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 05:06 AM IST
विज्ञापन
आम्रपाली विलेज सोसायटी की 11वी मंज़िल से संदिग्ध हालात में गिरा युवक।
इंदिरापुरम स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे 12वीं का छात्र 11वीं मंजिल से संदिग्ध हालात में नीचे गिर गया। आवाज सुनकर सोसायटी के गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजन और अन्य लोग छात्र को लेकर नोएडा के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आम्रपाली विजेल सोसायटी के एएच 1103 में सुनील गौड़ पत्नी, बेटी और बेटे सिद्धार्थ 18 के साथ रहते हैं। वह पेशे से सीए हैं और दिल्ली के लक्ष्मी नगर में उनका आफिस है। उनका बेटा सिद्धार्थ निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था और इंजीनियरिंग की तैयारी भी कर रहा था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। तेज आवाज सुनकर सोसायटी के मेनगेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। परिजन भी नीचे पहुंचे। उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस इसे प्रथमदृष्या सुसाइड मान रही है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि परिजन अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। इससे यह जानकारी नहीं हो सकी है कि हादसा कैसे हुआ है। परिजनों से बातचीत के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
सिद्धार्थ की मौत के बाद उसके माता-पिता और बहन का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से वह बेसुध हैं। सोसायटी में भी मातम पसरा हुआ है। जिसने भी घटना के बारे में सुना वह मौके पर पहुंच गया।