{"_id":"60ab561cbb21463d35508942","slug":"ghaziabad-sarvoday-hospital-three-patients-died-of-lack-of-oxygen-alleges-family-creating-furor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: सर्वोदय अस्पताल में तीन मरीजों की मौत, परिजनों का आरोप- अस्पताल ने बाधित की ऑक्सीजन आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: सर्वोदय अस्पताल में तीन मरीजों की मौत, परिजनों का आरोप- अस्पताल ने बाधित की ऑक्सीजन आपूर्ति
Mon, 24 May 2021 01:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 24 May 2021 01:00 PM IST
सार
मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझकर ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित करा दी, जिस कारण तीनों मरीजों की आधे घंटे के अंतराल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सर्वोदय अस्पताल में तीन मरीजों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में तीन मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के परिजनों को खबर मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझकर ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित करा दी, जिस कारण तीनों मरीजों की आधे घंटे के अंतराल पर मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में काफी देर तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नीरज गर्ग का कहना है कि तीनों मरीज पोस्ट कोविड थे। तीनो में इंफेक्शन बढ़ने के साथ ही सांस लेने में परेशानी हो रही थी। तीनों के परिजनों को पहले ही बताया जा चुका था कि इनकी हालत गंभीर है। ऑक्सीजन बंद करने का आरोप बेबुनियाद है और किसी भी तरीके के इलाज में लापरवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन