फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad sahibabad 14 year old minor attempt to sodomize 2 year old cousin police apprehended

रिश्ते शर्मसार: नाबालिग ने ढाई साल के चचेरे भाई से कुकर्म का किया प्रयास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 03:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Feb 2023 03:13 PM IST
सार

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है जो बताती है कि वर्तमान दौर में बच्चों का बचपन कुछ ज्यादा ही जल्दी खत्म होता जा रहा है। दरअसल साहिबाबाद में एक 14 वर्षीय लड़के ने अपने चचेरे भाई से ही कुकर्म का प्रयास किया।

विज्ञापन
Ghaziabad sahibabad 14 year old minor attempt to sodomize 2 year old cousin police apprehended
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाले 14 साल के नाबालिक ने ढाई साल के चचेरे भाई से बुधवार शाम कुकर्म का प्रयास किया। घटना के दौरान नाबालिग ने चचेरे भाई को बॉल से खेलने का झांसा दिया था। शनिवार को बच्चे की मां ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया।

विज्ञापन


महिला अपने परिवार और ससुरालियों के साथ मस्जिद के पास रहती है। संयुक्त परिवार में जेठ और जेठानी भी रहते हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम जेठानी के लड़के ने उनके बेटे को बोल से खेलने के लिए कमरे में बुलाया था। वहां उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। कुछ देर बाद बच्चे ने अपनी मम्मी को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने जेठ और जेठानी को जानकारी देकर आरोपी भतीजे से माफी मांगने के लिए कहा लेकिन दो दिन तक उसने माफी नहीं मांगी। 
विज्ञापन


इसके बाद शनिवार दोपहर को महिला ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिक को पकड़ लिया। वहीं, महिला ने साहिबाबाद थाने पहुंचकर नाबालिक के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी। एसीपी साहिबाबाद पूनम मिश्रा का कहना है कि नाबालिक को पकड़ लिया गया है। जबकि बच्चे को भी मेडिकल के लिए भेजा है। लिखित शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed