फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad sab ba ravikishan

जे कब्बो न रहल वो अब बा, गाजियाबाद में सब बा : रविकिशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad sab ba ravikishan
जे कब्बो न रहल वो अब बा, गाजियाबाद में सब बा : रविकिशन
विज्ञापन

गाजियाबाद। जे कब्बो न रहल वो अब बा, गाजियाबाद में सब बा.. बिजली रेलमरेल बा, कोरोना गइल हार बा, गाजियाबाद में सब बा.. न साइकिल, न हाथी न हाथ बा, गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ बा। गोरखपुर से भाजपा सांसद व स्टार प्रचारक अभिनेता रविकिशन ने विजय नगर क्षेत्र रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में विपक्ष पर निशाना साधते हुए सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में सुरक्षा बा.. सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सहित गाजियाबाद में कानून व्यवस्था को मजबूत किया। सभी वर्ग और जाति के लोगों को सुरक्षित वातावरण मिला।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का निर्माण हो रहा है। प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित होने के साथ गुंडा-माफिया पर सख्त कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अमन शांति कायम है, जबकि सपा सरकार में दंगे थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले शहर में बिजली और अच्छी सड़कों की समस्या थी। भाजपा सरकार आने के बाद क्षेत्र में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के साथ सड़कों का जाल बिछाया गया। योगी सरकार ने किसी की जाति या चेहरा देखकर काम नहीं किया। समाज के सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिला।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि पिछले चुनाव से भी ज्यादा 325 सीटों के साथ प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है। सपा रालोद के गठबंधन के खाते में करीब 45 सीटें आएंगी। प्रदेश जनहित और राष्ट्र से जुड़े कार्यों से लोगों का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। रोड शो में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, सुशील गौतम, सुनील यादव, रनिता सिंह, दिवाकर सिंघल, देवी सिंह, ललित कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी के कार्यालय से गुजरा रोड शो, लगे मोदी-योगी के नारे
रविकिशन का रोड शो विजय नगर सेक्टर-9 चौक से शुरू होकर स्वदेशी चौक होते हुए लीलावती स्कूल तक चला। रोड शो में योगी-मोदी के खूब नारे लगे। रोड शो बसपा प्रत्याशी केके शुक्ला के कार्यालय के सामने से गुजरा तो अनूठा नजारा देखने मिला। एक ओर भाजपा कार्यकर्ता मोदी-योगी के नारे लगा रहे थे तो बसपा कार्यकर्ता नारों के साथ झंडे लहराते नजर आए। रविकिशन सड़क के दोनों ओर लोगों का हाथ हिलाते हुए अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और फोर्स के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed