फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad rapid rail second phase construction speed up 60 percent pillar work complete know when you can travel

रैपिड रेल: दूसरे खंड में तेज हुआ निर्माण, 60 फीसदी पिलर का काम पूरा, जानिए कब से लोग कर सकेंगे सफर

Sat, 02 Apr 2022 01:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 02 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दूसरे खंड में पिलर संबंधी कार्य पूरा होने के साथ एलिवेटेड ट्रैक का काम गति पकड़ेगा। 

विज्ञापन
Ghaziabad rapid rail second phase construction speed up 60 percent pillar work complete know when you can travel
rapid metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई तक पहले प्राथमिकता खंड में निर्माण संबंधी 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पहले खंड पर रैपिड रेल मार्च 2023 तो दूसरे खंड में दुहाई से मेरठ साउथ तक  रेल अक्तूबर 2023 में चलनी प्रस्तावित है। ऐसे में अब दुहाई से मेरठ के बीच दूसरे खंड में निर्माण तेज हो गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) ने दूसरे खंड में दुहाई से मेरठ शताब्दीनगर तक 60 फीसदी पिलर का निर्माण पूरा कर लिया है।

विज्ञापन


दुहाई से शताब्दीनगर तक  कुल 1161 पिलर का निर्माण होना है, इनमें से 700 पिलर का काम पूरा कर लिया गया है। उसमें अलावा दूसरे खंड में पिलर की नींव का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रैपिड के दूसरे भाग में करीब 5500 पिलर की नींव बनाई जानी है। इनमें से 4700 नींव संबंधी काम पूरा हो गया है। पिलर का निर्माण कार्य पूरा होते ही रैपिड रेल के एलिवेटेड ट्रैक (वायडक्ट) का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कॉरिडोर की विभिन्न साइट पर दिनरात निर्माण कार्य जारी है। 
विज्ञापन


जल्द तैयार होंगे मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ और साउथ स्टेशन
रैपिड रेल के दूसरे खंड में गाजियाबाद में कुल तीन स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें से मुरादनगर, मोदीनगर नॉर्थ और मोदीनगर साउथ का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मुरादनगर रैपिड स्टेशन में तो प्लेटफार्म का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशनों का आने वाले कुछ माह में निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि दूसरे खंड में पिलर संबंधी कार्य पूरा होने के साथ एलिवेटेड ट्रैक का काम गति पकड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed