फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad pollushion in orange zone

ऑरेंज जोन में रहा शहर का प्रदूषण स्तर, 283 दर्ज किया गया एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad pollushion in orange zone
ऑरेंज जोन में रहा शहर का प्रदूषण स्तर, 283 दर्ज किया गया एक्यूआई
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर सोमवार को भी ऑरेंज जोन में रहा। शहर का एक्यूआई 283 दर्ज किया गया। प्रदूषण स्तर अभी भी खराब स्थिति में बना हुआ है। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा दिल्ली एनसीआर में दूसरा प्रदूषित शहर रहा। वहीं, दिल्ली एनसीआर में सबसे प्रदूषित बुलंदशहर रहा। यहां पर एक्यूआई 295 दर्ज किया गया।

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई रविवार को 280 दर्ज किया गया था। सोमवार को इसमें तीन प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई। शहर का प्रदूषण स्तर अभी भी मानकों से ढाई गुना अधिक बना हुआ है और खराब श्रेणी में है। वसुंधरा इलाका सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 180 और 115 दर्ज किया गया। लोनी का एक्यूआई 290 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 192 दर्ज हुआ। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 134 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम में भी एक्यूआई मानकों से ढाई गुना अधिक रहा। यहां पर एक्यूआई 277 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 184 दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का स्तर 129 तक पहुंच गया। सबसे साफ हवा संजय नगर की बनी हुई है। यहां पर एक्यूआई 262 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 212 और 121 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed