{"_id":"6353c9b3b8e62d6b302b653e","slug":"ghaziabad-police-recovered-53-mobiles-before-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: धनतेरस पर दिया उपहार; दिवाली से पहले पुलिस ने बरामद किए 53 मोबाइल, लोगों को लौटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: धनतेरस पर दिया उपहार; दिवाली से पहले पुलिस ने बरामद किए 53 मोबाइल, लोगों को लौटाएं
Sat, 22 Oct 2022 04:15 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 22 Oct 2022 04:15 PM IST
सार
मोबाइल पाकर लोगों को चेहरे पर खुशी देखने को मिली, उन्होंने पुलिस के काम की सराहना की। ये मोबाइल देश के कई राज्यों में चल रहे थे। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपए बाताई जा रही है।
विज्ञापन
धनतेरस पर दिया उपहार, लौटाए मोबाइल
- फोटो : ANI
विस्तार
गाजियाबाद पुलिस ने दिवाली से पहले 53 लोगों को उपहार दिया है। दरअसल इन लोगों के मोबाइल गुम या चोरी हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने अभियान चलाकर बरामद किया है। धनतेरस के मौके पर जिनके ये मोबाइल हैं उन्हें लौटाए गए हैं।
विज्ञापन
#SSP_GZB @IPSMUNIRAJ के निर्देशन में #GhaziabadPolice की सर्विलांस सेल द्वारा किया गया अति सराहनीय कार्य, कड़ी लगन एवं परिश्रम से लोगों के खोए/गुम हुए 53 मोबाइल (कीमत करीब 08 लाख रु0) को उनके स्वामियों को लौटाकर लोगों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान@Uppolice pic.twitter.com/1tm3NPKG20
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) October 22, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
ये मोबाइल बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान जैसे कई राज्यों से बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल पाकर लोगों को चेहरे पर खुशी देखने को मिली, उन्होंने पुलिस के काम की सराहना भी की।