{"_id":"6a8f28a1dc188a417d04ccd4","slug":"ghaziabad-police-post-in-charge-suspended-for-raining-lathi-blows-on-a-differently-abled-person-brutality-agai-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग पर लाठी बरसाने वाला चौकी प्रभारी निलंबित: गाजियाबाद में विकास तिवारी पर बर्बरता, पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग पर लाठी बरसाने वाला चौकी प्रभारी निलंबित: गाजियाबाद में विकास तिवारी पर बर्बरता, पीट-पीटकर किया अधमरा
Wed, 26 Aug 2026 11:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:26 PM IST
सार
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में अंडे की ठेली लगाने वाले दिव्यांग को पीटने वाले बस अड्डा चौकी पर प्रभारी अंशु यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांग पर लाठी बरसाने वाला चौकी प्रभारी निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में अंडे की ठेली लगाने वाले दिव्यांग को पीटने वाले बस अड्डा चौकी पर प्रभारी अंशु यादव को निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पैरों से दिव्यांग शिकायकर्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट के निर्देशानुसार सिहानी गेट थाना क्षेत्र के बस अड्डे पर अंडे की बिक्री बंद कर दी। इसके बावजूद ठेली को देखने पहुंचे विकास तिवारी को चौकी इंचार्ज ने तलब कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने ठेली के मालिक विकास तिवारी पर बर्बरता से लाठी भांजी और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मामले की जांच की गई तो चौकी इंचार्ज की क्रूरता उजागर हुई। चौकी इंचार्ज अंशु यादव को जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी ने बताया कि अंडे विक्रेता जिला स्तरीय खिलाड़ी है और पिता की मौत के बाद अंडे की ठेली लगाकर दो बेटियों का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन