फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Police new traffic advisory Vehicles will not be allowed entry for two days

गाजियाबाद पुलिस की नई ट्रैफिक एडवाइजरी: दो दिन नहीं होगी वाहनों की एंट्री, बचने के लिए पढ़ें डायवर्जन प्लान

Wed, 02 Apr 2025 08:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 02 Apr 2025 08:56 PM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के चलते मोदीनगर में दो दिन भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। साथ ही डायवर्जन लागू होगा। महामाया देवी मेले को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
Ghaziabad Police new traffic advisory Vehicles will not be allowed entry for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई फोटो

विस्तार

सीकरी खुर्द स्थित प्राचीन और पौराणिक महामाया देवी मेले में सप्तमी और अष्टमी को श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते  हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान जारी किया है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात की ओर से जारी प्लान में  4 अप्रैल रात  8 बजे से  लेकर 6 अप्रैल मेले की समाप्ति तक भारी वाहनों को यहां प्रतिबंधित किया गया है। गाजियाबाद और मेरठ में कुल पांच स्थानों पर रूट डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन


गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गाजियाबाद में हापुड चुंगी की ओर से भेजा जाएगा। इसके साथ ही मोदीनगर जाने वाले वाहनों को मुरादनगर गंगनहर पटरी मार्ग से भेजा जाएगा। ईस्टर्न पेरीफेरल से दुहाई उतरकर मेरठ जाने वाले वाहनों को डासना से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे होते हुए भेजा जाएगा। मेरठ से गाजियाबाद की ओर आने वाले वाहनों को मेरठ के मोहिउद्दीनपुर स्थित खरखौदा रोड से हापुड़ होते हुए भेजा जाएगा। भोजपुर की ओर से भारी वाहन मोदीनगर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन


छठे नवरात्र से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने रूट डायवर्ट किया सप्तमी से
सीकरी महामाया देवी चैत्र नवरात्र मेला प्रथम नवरात्रि से शुरू होकर नवमी तक चलता है। मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली एनसीआर के साथ साथ राजस्थान और हरियाणा व उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालू पहुंचते है। प्रशासन ने इस बार मेले में बीस लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। मेले में सबसे ज्यादा भीड़ षष्ठी से लेकर अष्टमी दोपहर तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठवें नवरात्र की शाम से  श्रद्धालुओं को रैला उमड़ता है जो अष्टमी दोपहर तक रहता है। इस दौरान कई लाख की संख्या में श्रद्धालू मेले में पहुंचते है। इस बार तृतीय तिथि  का क्षय होने के कारण षष्ठमी में 3 अप्रैल को है। 3 अप्रैल की शाम से श्रद्धालुओं को जनसैलाब उमड़ना शुरू हो जाएगा। मगर यातायात पुलिस ने 4 अप्रैल से यातायात डायवर्जन का प्लान तैयार किया। इससे पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात का कहना है कि स्थानीय अधिकारियों से इस विषय में चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed