{"_id":"666a91f367199f2fca0195af","slug":"ghaziabad-police-filed-fir-against-youtuber-woman-of-kuwari-begum-channel-physical-harassment-newborn-child-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंवारी बेगम: बच्चों का यौन शोषण कैसे करें? वीडियो में टिप्स देने वाली यूट्यूबर पर FIR, ऑनलाइन देती भद्दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंवारी बेगम: बच्चों का यौन शोषण कैसे करें? वीडियो में टिप्स देने वाली यूट्यूबर पर FIR, ऑनलाइन देती भद्दी सलाह
Thu, 13 Jun 2024 12:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:12 PM IST
सार
गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके में नवजात बच्चों के यौन शोषण करने का टिप्स देने वाली एक यूट्यूबर महिला पर केस दर्ज किया गया है। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण के अफसरों ने भी संज्ञान लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
छोटे बच्चों के साथ शोषण करने का टिप्स देने वाली कुंवारी बेगम की गिरफ्तारी की मांग सोशल मीडिया पर उठने लगी है। यह महिला एक यूट्यूबर है। इसका एक वीडियो विवादों में आ चुका है, जिसमें वह अश्लील बातें कर रही है। वीडियो में वह फॉलोअर्स को भद्दी सलाह दे रही है।
एक्स अकाउंट पर इस महिला की शिकायत दीपिका नारायण ने की है। कौशांबी थाने में यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवादों में आने के बाद यूट्यूबर ने अपने विवादित वीडियो डिलीट कर दिए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी का असली नाम शिखा है। वह गाजियाबाद की रहने वाली है और खुद को एक गेमर भी बताती है।
वह कुंवारी बेगम नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाती है। ऑनलाइन आकर वह अपने फालोअर्स से बात करती हैं और उनके सवालों के जवाब देती है। वीडियो के विवादों में आने पर उसने यूट्यूब को भी प्राइवेट कर दिया है।
विज्ञापन
इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान में लिया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि एक्स अकाउंट पर दीपिका नारायण भारद्वाज ने शिकायत की थी। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।