Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में चार गोकश दबोचे, मुठभेड़ में दो के पैर में लगी गोली, एक आरोपी फरार
गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक फरार हो गया है। मुठभेड़ के दौरान दो गोकशों को गोली लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीती रात गोकशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान चार गोकशों को पकड़ा है। गोकशों ने खुद को घिरा हुआ देख पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दो गोकश घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि थाना निवाडी पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई। थाना निवाड़ी से गोकशी में वांछित चार घायल गोकशों को गिरफ्तार किया है और मौके से एक अभियुक्त फरार है। निवाडी पुलिस अपराध रोकथाम के लिए एमपी सिखैडा सारा रोड पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान गोकशी करने की फिराक में होंडा सिटी कार में मौजूद पांच गोकशों की घेराबंदी की गई। घिरता देख इन अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए। दो अन्य गिरफ्तार तथा अन्य एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में अरुण पुत्र, सादाब पुत्र, जमील, शावेज और फरार बदमाश का नाम रिजवान है। पुलिस ने गोकशी की घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है। गोकशों ने अपना अपराध कबूल लिया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.