फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad news : SSP went to the police station then report of mobile robbery written of a student

गाजियाबाद : एसएसपी थाने गए, तब लिखी गई छात्रा से मोबाइल लूट की रिपोर्ट, कई पुलिस वालों पर गिरी गाज

Fri, 23 Jul 2021 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Jul 2021 12:20 AM IST
सार

  • इस प्रकरण में चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है और छह सिपाही भी लाइन हाजिर किए गए हैं। 

विज्ञापन
Ghaziabad news : SSP went to the police station then report of mobile robbery written of a student
आखिरकार लिखी गई रिपोर्ट... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रा से मोबाइल लूट की रिपोर्ट न लिखना एक चौकी इंचार्ज और कई सिपाहियों को भारी पड़ गया। जब थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो छात्रा ने इसकी शिकायत ऊपर कर दी और लोकल पुलिस को लेने के देने पड़ गए। 

विज्ञापन


मसूरी की बीए प्रथम की छात्रा प्रवेश गहलोत से मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी अमित पाठक को खुद थाने जाना पड़ा। वह तब गए जब छात्रा ने बृहस्पतिवार दोपहर को उनके दफ्तर पहुंचकर उनसे पूछा, आखिर मेरी रिपोर्ट कौन दर्ज करेगा, यूपी-112 वालों ने चौकी भेजा, चौकी वाले कहते हैं कि ई-एफआईआर दर्ज करा लो, यह हो नहीं रही है। इस पर एसएसपी ने मसूरी थाने में पहले केस दर्ज कराया, फिर रिपोर्ट दर्ज न करने पर आठ पुलिसवालों पर कार्रवाई कर दी। इनमें चौकी इंचार्ज और सिपाही को सस्पेंड किया गया है। अन्य छह लाइन हाजिर किए गए हैं। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन


प्रवेश से बाइक सवार बदमाशों ने मसूरी की गार्डन एनक्लेव चौकी क्षेत्र में मोबाइल लूट लिया था। छात्रा ने यूपी-112 के अलावा चौकी पुलिस से भी संपर्क किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत सुनकर एसएसपी अमित पाठक खुद उसे अपने साथ लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मसूरी थाने पहुंच गए। उन्होंने अपने सामने छात्रा से तहरीर लिखवाई और वादी की तरह पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने का आग्रह किया। सामने कप्तान बैठे थे, लिहाजा पुलिस के होश उड़े रहे और आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज कर उसकी कॉपी छात्रा को थमा दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाह देते रहे, रिपोर्ट दर्ज नहीं की
छात्रा ने बताया कि लूट होने के बाद वह पहले घर गई, क्योंकि पुलिस को सूचना देने के लिए मोबाइल नहीं था। यूपी-112 को सूचना दी, पुलिस आई और सलाह देकर चली गई, तहरीर लेकर चौकी जाओ। चौकी पहुंची तो इंचार्ज नह?ीं मिले। उन्हें फोन किया तो बोले, छुट्टी पर हूं। कार्यवाहक चौकी प्रभारी से मदद मांगी तो उसने भी कोई कार्रवाई नहीं की। गार्डन एनक्लेव चौकी पहुंचने पर पुलिस ने सिम बंद कराने और ई-एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दे दी। बुधवार को छात्रा को चौकी बुलाकर मोबाइल का बिल ले लिया गया और नगर कोतवाली स्थित साइबर सेल जाने की सलाह दे दी गई। परेशान होकर वह एसएसपी दफ्तर पहुंची।

छात्रा पर बुरा असर न पड़े, इसलिए खुद गया रिपोर्ट लिखाने- एसएसपी
एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि लगातार पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार की कवायद की जा रही है इसके बावजूद कुछ पुलिसकर्मी लापरवाही कर रहे हैं। छात्रा उनके पास आकर पुलिस के प्रति भड़ास निकाल रही थी। उस पर पुलिस को लेकर बुरा असर न पड़े, इसलिए वह खुद एफआईआर दर्ज कराने के लिए मसूरी थाने पहुंचे।

इन पर गिरी गाज
एसएसपी ने थाने पर ही एसपी प्रोटोकॉल सुभाष चंद्र गंगवार व यूपी-112 के नोडल अधिकारी भी बुला लिए। एसएसपी का कहना है कि पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मी, लेपर्ड पर तैनात दो पुलिसकर्मी तथा गार्डन एनक्लेव चौकी के × दरोगा व एक हेड कांस्टेबल पूरे मामले में दोषी पाए गए हैं। गार्डन एनक्लेव के चौकी इंचार्ज इ‘छा राम और सिपाही सतेंद्र सिंह को निलंबित किया गया है। बाकी को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

रिपोर्ट दर्ज न हो तो यहां करें शिकायत
पुलिस रिपोर्ट न दर्ज न करे तो एसएसपी के नंबर 9643322900, एसपी ग्रामीण के नंबर 9643322902, एसपी सिटी प्रथम के नंबर 9643322901 तथा एसपी सिटी सेकेंड 9643322903 के नंबर पर शिकायत की जा सकती है।


मोदीनगर सीओ कार्यालय व नौ थानों के 21 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर
एसएसपी अमित पाठक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने व अन्य अनियमितताओं को लेकर बृहस्पतिवार को मोदीनगर सीओ कार्यालय के हेड कांस्टेबल समेत 9 थानों के 21 कांस्टेबल में हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर कर दिए। इनमें विजयनगर का 1, नंदग्राम के 3, मधुबन बापूधाम का 1, साहिबाबाद के 2, टीला मोड़ के 3, इंदिरापुरम के 3, कौशाम्बी के 4, भोजपुर के 2 व निवाड़ी थाने का 1 पुलिसकर्मी शामिल है। मोदीनगर सीओ कार्यालय के भी एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed