{"_id":"619e92324223c97faf463d08","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd229914415","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर गाजियाबाद शहर की हवा हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर गाजियाबाद शहर की हवा हुई खराब
विज्ञापन
दो दिन की राहत के बाद फिर शहर की हवा हुई खराब
साहिबाबाद। दो दिन की राहत के बाद शहर की हवा एक बार फिर खराब हो गई है। बुधवार को गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर 366 दर्ज किया गया, जो कि पिछले सात दिनों में सबसे अधिक है। यह मानकों से साढ़े तीन गुना ज्यादा है। बुधवार को गाजियाबाद देश का सातवां जबकि दिल्ली एनसीआर का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। देश का सबसे प्रदूषित सिवान शहर रहा। यहां पर एक्यूआई 420 दर्ज किया गया।
पिछले दो दिनों में शहर के प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई थी। मंगलवार को शहर का एक्यूआई आरेंज जोन में रहा, जबकि बुधवार को 96 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं गाजियाबाद के मॉनिटरिंग स्टेशन की स्थिति देखे तो लोनी में एक्यूआई चार सौ के पार पहुंच गया। लोनी का एक्यूआई 420 दर्ज किया गया। पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 376 और 419 रहा। वसुंधरा का एक्यूआई साढ़े तीन सौ से ऊपर 385 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर पीएम 2.5 का स्तर से ज्यादा रहा। पीएम दस 385 और पीएम 2.5 का स्तर 360 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 343 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 343 और पीएम 2.5 का स्तर 322 दर्ज हुआ। संजय नगर का एक्यूआई सबसे कम 328 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 328 और पीएम 2.5 का स्तर 280 दर्ज हुआ।
आने वाले दिनों में भी बढ़ेगा प्रदूषण
मौसम वैज्ञानिक सपना ने बताया कि हवा की गति कम होने के चलते प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। वहीं तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते प्रदूषण बढ़ा है। आने वाले दिनों में हवा की स्थिति यहीं रहेगी। इसके साथ ही तापमान में गिरावट होगी जिसके चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा।