{"_id":"61916c3002e5745381782f5f","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2293633106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा मैकेनिक को एसटीएफ ने छुड़ाया, दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा मैकेनिक को एसटीएफ ने छुड़ाया, दो बदमाश पकड़े
विज्ञापन
एसटीएफ नोएडा द्वारा पकड़े गए अपहरणकर्ता (दाएं से ) योगेश व जशवीर।
- फोटो : SHAHIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा मैकेनिक को एसटीएफ ने छुड़ाया, दो बदमाश पकड़े
साहिबाबाद। पुलिस की वर्दी पहनकर तुलसी निकेतन से बाइक मैकेनिक अमित कुमार को अगवा करने वाले अपहरणकर्ताओं को एसटीएफ नोएडा ने फर्रुखनगर में शनिवार शाम दबोच लिया। टीम ने उनके कब्जे से अपहृत मैकेनिक को सकुशल छुड़ा लिया। दो बदमाश भाग गए। दोनों अपहरणकर्ताओं से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की पिस्टल, पांच कारतूस, एक गाड़ी, पुलिस की वर्दी और कैप बरामद हुई है।
हाजीपुर बटौला थाना खुर्जा देहात जिला बुलंदशहर के अमित कुमार गगन विहार में रहते हैं। उनकी तुलसी निकेतन, भोपुरा के पास बाइक सर्विस की दुकान है। शुक्रवार शाम पुलिस की वर्दी पहनकर चार बदमाशों ने उन्हें दुकान के पास से अगवा कर लिया। शक होते ही लोगों ने इसकी सूचना टीला मोड़ पुलिस को दी। नोएडा एसटीएफ भी बदमाशों को कई दिनों से ट्रेस कर रही थी। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्र ने बताया कि अमित के अगवा होने के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस उपाधीक्षक विनोद सिंह सिरोही व देवेंद्र कुमार के साथ फील्ड यूनिट ने सर्विलांस व टीला मोड़ पुलिस की मदद से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन ट्रेस कर ली। शनिवार शाम टीम ने कार सवार चारों बदमाशों को फर्रूखनगर में घेर लिया। उन्होंने अगवा अमित को सीट के नीचे बैठाया था। घेराबंदी कर एसटीएफ टीम ने अमित को छुड़ा लिया। जबकि चार में से दो बदमाश भाग गए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अलीगढ़ के टप्पल निवासी जसवीर उर्फ कालू व योगेश के रूप में हुई है। फरार दो बदमाश अमित शर्मा और शाहनवाज बताए गए हैं।
एक बदमाश 25 दिन से कर रहा था रेकी
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने अपहरण की योजना करीब 25 दिन से पहले बना ली थी। गिरोह का एक बदमाश अक्सर अमित की दुकान पर आता रहता था, लेकिन उसकी ज्यादा जानपहचान नहीं थी। उसी ने अमित के बारे में सटीक जानकारी अन्य साथियों को दी। गिरोह का तरीका पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डरा-धमका कर अगवा करने के बाद परिवार से फिरौती मांगने का है, लेकिन मैकेनिक अमित के मामले में बदमाशों को परिवार से फिरौती मांगने का समय नहीं मिला। बदमाश हमेशा अपनी गाड़ी में पिस्टल, पांच कारतूस, खाकी कमीज व पुलिस की टोपी रखते थे।