फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पुलिस ने चलाई सात गोली, सात बदमाशों के पैर में एक जगह लगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी। बेहटा हाजीपुर कॉलोनी में पुलिस मुठभेड़ में घायल सात आरोपियों के फोटो.
पुलिस ने चलाई सात गोली, सात बदमाशों के पैर में एक जगह लगी
विज्ञापन

लोनी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को बेहटा हाजीपुर के एक गोदाम में पशु कटान कर रहे सात तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ चर्चा का विषय बनी है। पुलिस ने 13 गोलियां चलाईं। इनमें से सात गोली सात बदमाशों को एक जगह पर पैर में घुटने के नीचे लगी है। जवाब में बदमाशों ने सात गोलियां चलाई। वह निशाना चूक गए। एक गोली पुलिस की गाड़ी में लगी है।
लोनी बार्डर एसएचओ राजेंद्र त्यागी के मुताबिक तीन दिन पहले सलीम पहलवान के बेटे आदिल ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने आमिर नाम के व्यक्ति को कबाडे़ के काम के लिए गोदाम किराए पर दिया था। लेकिन आमिर और उसके साथी कबाड़े की आड़ में पशु कटान कर रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह पौने 6 बजे गोदाम में पशु कटान की सूचना पर पुलिस आदिल को साथ लेकर पहुंची तो पशु कटान होता मिला। पुलिस को देख कटान कर रहे आरोपियों ने गोली चला दी। उनकी तरफ से सात राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से एक गोली गाड़ी में लगी जबकि बाकी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। वहीं, पुलिस की तरफ से 16 राउंड गोली चली, जिनमें से सात गोली आरोपियों के पैर में लगी।
विज्ञापन

एसएचओ के मुताबिक वह अपनी गाड़ी में 6 से 7 पुलिसकर्मी लेकर गोदाम के गेट पर खड़े हो गए। आदिल से आवाज लगवाकर गोदाम का छोटा गेट खुलवाया गया। गाड़ी अंदर घुसते ही आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली गाड़ी में आकर लगी। पुलिसकर्मियों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। गोदाम के अलग-अलग स्थानों में छिपे पांच आरोपियों के दायें और दो आरोपियों के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। घायल होने के बाद आरोपियों ने फायरिंग बंद कर हथियार डाल दिए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि आरोपी दो बाइकों से कॉलोनियों में घूमते थे। पशुओं को देखकर साथियों को सूचना देते, जिसके बाद अन्य साथी पशुओं को टेंपो में लादकर गोदाम ले जाते। वहां उनका कटान कर मांस बेच देते। गोदाम से दो बाइक, छोटा हाथी, 7 तमंचे, कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस की गोली से मुस्तकीम निवासी इकराम नगर, सलमान निवासी लक्ष्मी गार्डन, मोनू निवासी नईपुरा, इंतजार व आसिफ निवासी अशोक विहार, नाजिम निवासी जनता कॉलोनी दिल्ली व बोलर निवासी प्रेम नगर कॉलोनी लोनी पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। जबकि मौके से भूरा व दानिश निवासी जफराबाद दिल्ली समेत अन्य को फरार दिखाया है। लोनी बार्डर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर थाने पहुंचे। उन्होंने एसएचओ को माला और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता लोनी बार्डर थाने में पहुंचे। उन्होंने गोदाम मालिक पर अपने साथियों के साथ मिलकर पशु कटान करने का आरोप लगाया। जिला संयोजक हरदीप सिंह ने बताया कि गोदाम मालिक अपने साथियों के साथ मिलकर पशु कटान कराता है। उन्होंने तहरीर देकर गोदाम मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि गोदाम मालिक ने ही पशु कटान की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed