{"_id":"618d758f7f6b9e379055869d","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd22920233","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने महिला के साथ मिलकर युवक को झूठे केस में फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने महिला के साथ मिलकर युवक को झूठे केस में फंसाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता ने महिला के साथ मिलकर युवक को झूठे केस में फंसाया
लोनी। भाजपा नेता ने महिला के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगवाया। आरोपी ने महिला से तहरीर दिलवाकर पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग की है। पुलिस ने मामला झूठा होने पर दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार सुबह खन्ना नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।
लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि बुधवार को एक महिला ने लोनी थाने आकर दुष्कर्म की तहरीर दी थी। महिला का आरोप था कि वह किराए के लिए कमरा देखने के लिए गई थी। इस दौरान युवक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर आने पर मामले की जांच की। जांच में मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि महिला और भाजपा नेता (पूर्व जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा) उस्मान ने मिलकर युवक को फंसाने की योजना बनाई थी। भाजपा नेता ने रणनीति के तहत महिला को पीड़ित के घर भेजा। फिर उसने लोनी थाने आकर तहरीर दिलवाई। आरोपियों ने केस वापस लेने की एवज में पीड़ित से 50 हजार रुपये की मांग की। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सोलत पाशा ने बताया कि उस्मान पहले जिला मंत्री रहे हैं। मौजूदा समय में उनके पास कोई पद नहीं है। वह भाजपा नेता हैं, लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं है।