फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

संजय नगर-लोनी की हवा सबसे खराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद : प्रदूषण : न्यू लिंक रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : SHAHIBABAD
संजय नगर-लोनी की हवा सबसे खराब
विज्ञापन

साहिबाबाद। ग्रैप लागू होने के बाद भी गाजियाबाद के प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को एक्यूआई फिर से रेड जोन में चला गया। शहर का एक्यूआई 342 दर्ज हुआ। गाजियाबाद देश में तीसरा और एनसीआर में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि सबसे प्रदूषित शहर सोनीपत रहा। जिले में संजयनगर और लोनी की हवा सबसे खराब रही। इनका एक्यूआई क्रमश: 351 और 387 दर्ज हुआ।

रविवार को शहर के प्रदूषण स्तर में 45 प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को शहर का एक्यूआई 297 था, जो रविवार को बढ़कर 342 पहुंच गया। पीसीबी और प्रशासन धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव कर रहा है और कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया है, लेकिन इसके बाद भी प्रदूषण बढ़ रहा है। जिले में लोनी का एक्यूआई मानक से साढ़े तीन गुना अधिक 387 पर दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 का स्तर 347 और पीएम 2.5 का स्तर 200 दर्ज हुआ। संजय नगर का एक्यूआई भी मानक से साढ़े तीन गुना अधिक 351 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 329 और 169 दर्ज हुआ। वसुंधरा का एक्यूआई 308 रहा। पीएम 10 का स्तर 290 और पीएम 2.5 का स्तर 136 रहा। इंदिरापुरम में एक्यूआई 298 रहा। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 288 और 130 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

देश में प्रदूषित शहर
सोनीपत 410
बल्लभगढ़ 362
गाजियाबाद 342
जींद 334
मेरठ 333
हापुड़ 324
एक सप्ताह में प्रदूषण
31 अक्तूबर 342
30 अक्तूबर 297
29 अक्तूबर 321
28 अक्तूबर 290
27 अक्तूबर 278
26 अक्तूबर 276
25 अक्तूबर 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed