फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पीआरबी कर्मचारी से अभद्रता, वर्दी फाड़-नेम प्लेट तोड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
पीआरबी कर्मचारी से अभद्रता, वर्दी फाड़-नेम प्लेट तोड़ी
विज्ञापन

लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में पानी को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी के साथ सोमवार दोपहर लोगों ने अभद्रता की। हंगामे के दौरान पुलिसकर्मी की नेम प्लेट टूट गई और वर्दी फट गई। पुलिसकर्मी की तहरीर पर तीन नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। सोमवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम से मिली झगड़े की सूचना पर लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे। यहां एक पक्ष द्वारा कराए जा रहे मकान निर्माण कार्य के दौरान नाली बंद होने पर झगड़ा हो रहा था। पीआरपी पर तैनात सिपाही विलविस ने बताया कि वह दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग आए और उनके साथ अभद्रता करने लगे। तभी एक आरोपी ने उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट तोड़ी। इस दौरान उनकी वर्दी फट गई। अभद्रता होने पर सिपाही ने मामले की सूचना आला अधिकारी को दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि सिपाही विलविस का मेडिकल कराया है। तहरीर पर तीन नामजद आरोपी अक्षय, पप्पू, रविंदर और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed