{"_id":"61576e678ebc3e054d692cdf","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd226962455","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरपुर गांव में पुलिस पर हमला कर भीड़ ने गैंगस्टर को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरपुर गांव में पुलिस पर हमला कर भीड़ ने गैंगस्टर को छुड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर में भीड़ ने पुलिस पर हमला कर गैंगस्टर को छुड़ाया
लोनी। बदरपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम गैंगस्टर पूर्व प्रधान नसरुद्दीन उर्फ काला को कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिया। पचायरा पुलिस चौकी प्रभारी विनय कुमार और सिपाही नवनीत कुमार ने गश्त के दौरान गैंगस्टर को पकड़ा था। मामले में पुलिस ने काला समेत 40 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
दरोगा विनय कुमार सिपाही नवनीत कुमार को लेकर गश्त पर निकले थे। बदरपुर गांव में गैंगस्टर में वांछित नसरुद्दीन उर्फ काला कॉलोनी में खड़ा दिखाई दिया। सिपाही ने दरोगा को नसरुद्दीन के बारे में बताया। दरोगा ने काला को मौके पर ही दबोच लिया। इस दौरान गांव के कुछ समर्थक लोग आ गए और पुलिस को रोककर अभद्रता करने लगे। भीड़ ने दरोगा और सिपाही से धक्कामुक्की की। भीड़ नसरुद्दीन उर्फ काला को छुड़ाकर ले गई। हंगामा होता देख मौके पर भारी पुलिस बल को बुलाया गया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही सभी आरोपी भाग गए। घटना के बाद पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी, लेकिन किसी को पकड़ा नहीं जा सका।
काला पहले भी कर चुका है हमला
बदरपुर गांव में पूर्व प्रधान नसरूद्दीन उर्फ काला कई आपराधिक मामलों में संलिप्त है। इसके पहले 11 सितंबर 2020 को पुलिस ने बदरपुर में काला को पकड़ा था तब भी गांव के लोगों ने हमलाकर उसे छुड़ा लिया था। पुलिस का वाकी-टाकी भी लूट लिया था। पुलिस के अनुसार, काला कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान की थी फायरिंग
ग्रामीणों का कहना है कि नसरुद्दीन उर्फ काला के परिवार के सदस्य चार बार प्रधान रह चुके हैं। पिछले चुनाव में वह प्रधान पद के लिए फिर से खड़ा हुआ था। चुनाव के दौरान उनके विपक्षी चुनाव जीत गए थे। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।