{"_id":"610061158ebc3e582c5af06a","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd223061784","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और दो बच्चों की मौत के मामले में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और दो बच्चों की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और दो बच्चों की मौत के मामले में पति गिरफ्तार
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में एक महिला और दो बच्चों की फंदा लगने से मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने पति समेत चार पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि 18 जुलाई को उत्तरांचल विहार कॉलोनी में एक घर के अंदर महिला प्रिया, बेटी नव्या (5) और 40 दिन के बेटे का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत फंदा लगने से हुई थी। मामले में मृतका की मां पूनम ने अपने दामाद समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में महिला के प्रति अरविंद जेठ अमित बहन रीना और एक अन्य महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।