फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

मारपीट-पथराव मामले में पार्षद समेत 34 पर रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
मारपीट-पथराव मामले में पार्षद समेत 34 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला स्थित संजय कॉलोनी में शनिवार रात को दो पक्षों में हुई मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने पार्षद समेत 14 नामजद और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश जारी है। पथराव में दो महिलाएं और दो युवक घायल हुए थे। तनाव के चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरे पक्ष से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

संजय कॉलोनी निवासी मुंदर सिंह की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि उनके घर के सामने पार्क के पास रखे खोखे पर एक युवक रोजाना खड़ा होता है। उन्होंने इसका विरोध कर कहा कि यहां उनका घर है और महिलाएं व युवतियां आती-जाती हैं। यहां मत खड़े रहा करो। आरोप है कि यह बात उसे नागवार गुजरी। शनिवार रात को युवक अपने साथ करीब 34 लोगों को लेकर उनके घर पर पहुंचा। इसमें पार्षद भी शामिल थे। सभी के हाथ में लाठी-डंडे और सरिये थे। इसके बाद उनके भतीजे और परिवार की महिलाओं से गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पथराव भी किया। इसमें उनके भतीजे मोहित, लक्की, दो महिलाएं घायल हो गईं। मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे, एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुंदर की तहरीर पर पार्षद समेत 14 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ उपद्रव, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत छह धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed