{"_id":"608b03ec8ebc3ec36b7a860d","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd217954240","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने चार मिनट में अकाउंट से निकाले 70 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों ने चार मिनट में अकाउंट से निकाले 70 हजार
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शिप्रा सन सिटी में रहने वाले एक व्यक्ति के अकाउंट से ठगों ने चार मिनट में 70 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर मामले की जानकारी हुई है। पीड़ित ने मामले की जानकारी थाना इंदिरापुरम में दी है।
इंदिरापुरम के शिप्रा सन सिटी में शेखर गोस्वामी रहते हैं। आईसीआईसीआई बैंक में उनका एकाउंट हैं। किसी ने उनके अकाउंट से 70 हजार रुपये निकाल लिए। चार मिनट के अंदर कई बार में पैसे निकाले गए। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बैंक से जानकारी ली लेकिन लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं हुई। उन्होंने अपने कार्ड को ब्लॉक कराया। इसके साथ ही मामले की जानकारी थाना इंदिरापुरम में दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ संजीव शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।