फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लूडो खेलने के बहाने बुलाकर नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ghaziabad news
लूडो खेलने के बहाने बुलाकर नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रहने वाली नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किराएदार युवक ने लूडो खेलने के बहाने कमरे में बुलाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने मां के घर लौटने पर आपबीती बताई। रविवार रात को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
हरियाणा निवासी महिला ने नौ वर्षीय बच्ची को हरियाणा के ही एक परिवार से गोद लिया है। महिला खोड़ा थाना क्षेत्र की ही एक कॉलोनी में किराए के मकान में दो बेटे और नौ वर्षीय बेटी के साथ रह रही है। पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी को महिला अपनी बेटी के देवर की शादी में बल्लभगढ़ गई हुई थीं। इस दौरान घर पर दोनों बेटे और नौ वर्षीय बेटी थे। दिन में दोनों बेटे काम पर चले जाते है और रात में लौटकर आते थे। महिला जिस मकान में किराए पर रहती हैं। उसी मकान में ऊपर 20 वर्षीय युवक अपने भाई, बहन और जीजा के साथ रहता है। आरोप है कि 24 फरवरी 2021 की दोपहर करीब दो बजे युवक ने बच्ची को लूडो खेलने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। आरोप है कि इस दौरान उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां 26 फरवरी को घर पहुंची तो उसने आपबीती बताई। मामले में परिजन रविवार रात करीब नौ बजे खोड़ा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद से आरोपी भाग गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नहीं हो सका बच्ची का मेडिकल परीक्षण
सोमवार को पुलिस बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने एमएमजी लेकर पहुंची। बच्ची और उसकी मां पढ़ी-लिखी नहीं थी। इससे वह लिखित में डाक्टरों को बयान नहीं दे सकीं। आरोप है कि इसके चलते डाक्टरों ने मेडिकल चेकअप करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के दूसरे परिजनों को कॉल कर अस्पताल बुलाया, लेकिन दो बजने के बाद समय समाप्त होने के चलते मेडिकल चेकअप नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed