फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

भाकियू पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करेेगी कई महापंचायत : टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते राकेश टिकैत। - फोटो : GHAZIABAD City
भाकियू पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करेेगी कई महापंचायत : टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। देशभर में कृषि कानूनों के खिलाफ महापंचायत करने के साथ अब भाकियू ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तमाम जगहों पर पंचायत करने की रणनीति तैयार की है। वहीं शुक्रवार शाम को किसानों ने यूपी गेट पर जागरूकता मार्च निकाला। इस दौरान बढ़ती महंगाई और तीन कानून व एमएसपी पर गारंटी न मिलने पर गुस्सा जाहिर किया। किसानों ने उन्नाव में हुई बेटियों की हत्या पर शोक व्यक्त कर प्रदेश की कानून व्यवस्था की निंदा भी की। इससे पहले दोपहर में यूपी गेट पर सहारनपुर, मेरठ व अन्य मंडलों में आने वाले जनपद के अध्यक्षों के साथ किसानों ने बैठक की। इन सभी अध्यक्षों के साथ किसानों की संख्या भी अधिक रही। किसानों ने केक काटकर छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मदिन मनाया।

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने बताया कि सहारनपुर और मेरठ व अन्य मंडलों से 10 जिला अध्यक्षों को यूपी गेट पर आने के लिए कहा गया था। इन सभी के साथ हजारों किसान भी मौजूद रहे। यह सभी अपने साथ 100 ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियों के साथ यहां पहुंचे थे। बताया कि इन सभी के साथ भाकियू पदाधिकारियों ने महापंचायत की रणनीति तैयार की। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को पंचायत करने के लिए कहा जा रहा है। जिससे तीन कानून और एमएसपी के मुद्दे को किसानों को समझाया जा सके। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए किसानों से आह्वान किया गया है। सभी को जब कभी भी यूपी गेट आने के लिए कहा जाए इसके लिए वह तैयार रहे। किसानों को अपने साथ खेती के उपकरण भी लाने के लिए कहा जा रहा है। जिससे कि लोगों को खेती में क्या-क्या उपयोग होता है, इसके बारे में मालूम हो सके। वहीं, महाराष्ट्र के विनायक रॉव ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और फिर उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भी सौंपी। इसके बाद यूपी गेट पर किसानों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती केक काटकर मनाई। वहीं शाम को किसानों ने जागरूकता मार्च निकाला। जो आंदोलन स्थल पर बने मंच से शुरू होकर यूपी गेट फ्लाईओवर तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed