फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के खिलाफ लगे होर्डिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
बॉर्डर थाने में ज्ञापने देने पहुंची चेयरपर्सन रंजीता धामा। - फोटो : GHAZIABAD City
पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के खिलाफ लगे होर्डिंग
विज्ञापन

लोनी। पूर्व चेयरमैन मनोज धामा के खिलाफ बृहस्पतिवार को कस्बे में होर्डिंग लगाए गए। लोनी के सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए इन होर्डिंग्स पर मनोज धामा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। होर्डिंग लगने के विरोध में सुबह मनोज धामा की पत्नी एवं लोनी नगर पालिका की चेयरपर्सन रंजीता धामा बॉर्डर थाने में पहुंची। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बृहस्पतिवार सुबह लोनी तिराहा खन्ना नगर समेत अन्य सार्वजनिक स्थान पर होर्डिंग लगे दिखे। होर्डिंग पर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा नी दुष्कर्म समेत अन्य लगे आरोप लिखे गए थे। होर्डिंग के नीचे निवेदक मनोज धामा की पत्नी रंजीता धामा का नाम लिखा गया था। सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगने के बाद रंजीता धामा के समर्थकों ने रोष व्यक्त किया। चेयरपर्सन रंजीता धामा दर्जनों समर्थकों के साथ दोपहर में बॉर्डर थाना पहुंची। उन्होंने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने सुशील फौजी, सन्नी कुमार, अकरम सैफी, विशाल, अज्ञात प्रिंटिग प्रेस के मालिक समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चेयरपर्सन रंजीता धामा ने आरोप लगाए हैं कि साजिश के तहत कुछ लोगों ने यह होर्डिंग सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं। होर्डिंग लगाकर उनकी छवि को खराब किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगने के बाद उनका परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed