फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

नए साल की पार्टी में चलता मिला हुक्का बार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
नए साल की पार्टी में चलता मिला हुक्का बार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित एंजल मॉल के नो रूल्स कैफे में चल रही नए साल की पार्टी में बृहस्पतिवार देर रात एएसपी ने टीम के साथ छापा मारा। बिना अनुमति चलती पार्टी में कोविड अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। पार्टी में हुक्का गुड़गुड़ाया जा रहा था। पुलिस ने कैफे मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज दिव्य प्रताप सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। कौशांबी थाने के एसएसआई को चौकी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कौशांबी थाने से चंद मीटर की दूरी पर एंजल मॉल में कुछ कैफे और लीकर हाउस हैं। कुछ दिन पूर्व यहां पर एक रेस्टोरेंट में गार्ड से मारपीट और फायरिंग का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि बृहस्पतिवार रात नो रूल्स कैफे में एएसपी सरवन टी टीम के साथ पहुंचे। यहां बिना अनुमति पार्टी चल रही थी। लोग हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। मौके से तीन हुक्का, पाइप व फ्लेवर्ड तंबाकू बरामद किया गया। पुलिस को कोविड अधिनियम का भी उल्लंघन होता मिला। थाने के पास बिना अनुमति के चल रही पार्टी से सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से कौशांबी थाने में कैफे के मालिक अमित त्यागी और विवेक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन ने पूर्व में भी की थी कार्रवाई
एंजल मॉल में नो रूल्स कैफे में 11 सितंबर को एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह और एसपी सिटी फर्स्ट अभिषेक वर्मा ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा था। इस दौरान दिल्ली के एक युवक की जन्मदिन की पार्टी में शराब और तंबाकू वाला हुक्का परोसा जा रहा था। साथ ही कोविड अधिनियम का भी उल्लंघन पाया गया था। इस दौरान संचालक-मैनेजर समेत 50 युवक-युवतियों को दबोचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed