फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News

योग से रहेंगे सर्दियों में फिट, बढ़ेगी इम्युनिटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News
योग से रहेंगे सर्दियों में फिट, बढ़ेगी इम्युनिटी
विज्ञापन

साहिबाबाद। अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को मॉडर्न कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के बीसीए, बीकॉम और बीएड के विद्यार्थियों के बीच एक ऑनलाइन योग कार्यशाला हुई। जिसमें योग ट्रेनर अमित श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को सर्दियों में फिट रहने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के तरीके बताए। कार्यशाला में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
योग ट्रेनर ने विद्यार्थियों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, तारासन और मयूरासन जैसे कई योगासन सिखाए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को एरोबिक्स और जुंबा करना भी सिखाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई सवाल भी किए कि उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है, कई बार उदासी रहती है, ऐसे में क्या करना चाहिए। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए योग ट्रेनर ने विद्यार्थियों को अपने रूटीन में एक्सरसाइज करने, किताब पढ़ने और दोस्तों के साथ ऑनलाइन रहकर योग व एक्सरसाइज करने के सलाह दी।
विज्ञापन

ये बोलीं छात्राएं
यह कार्यक्रम काफी अच्छा था। इस कार्यशाला में हमारे मन से कोरोना का डर कम हुआ है इसके साथ ही इम्युनिटी बूस्ट करने के रोचक तरीके हम लोगों ने सीखे हैं। कुछ महत्वूपर्ण आसन के साथ डांस करना भी हमारी इम्युनिटी बूस्ट करता है, कार्यशाला में यह जानने का मौका मिला। -स्वाति चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की कार्यशाला काफी महत्वपूर्ण थी। इसमें बताए गए आसन, योग और जुंबा स्टाइल काफी महत्वपूर्ण थे, जिसे हम अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। हमारे कई सवालों के जवाब भी मिले। जिससे काफी कुछ सीखने को मिला है। सोनी चौहान
योग के साथ ही एरोबिक्स और जुंबा सीखने का यह काफी रोचक अनुभव रहा। इस तरह के कार्यक्रम लगातार होते रहने चाहिए, ताकि डेली रूटीन की बोरियत से कुछ अलग हो सके। रोचक अंदाज में कार्यशाला में काफी कुछ सीखने को मिला। नैंसी गुप्ता
हालांकि इन दिनों इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो शेयर की जा रही है। वहीं आज हमने कार्यशाला में प्रत्यक्ष तौर पर जाना कि किन उपायों से हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। -नेहा शर्मा
कोविड टाइम के बाद से अब तक का का यह सबसे अच्छा अनुभव रहा, हमें इस कार्यशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला है। ऐसे कार्यक्रम की निरंतरता बनी रहनी चाहिए।- इंदु रावत

कोविड के समय में भी अमर उजाला द्वारा निरंतर लोगों को जोड़ने और उन्हें एक बेहतर मंच देने का प्रयास काफी सराहनीय है। जिस तरह से अमर उजाला लगातार अपराजिता के तहत महिलाओं के बीच चर्चा, कार्यशाला और संवाद करा रहा है, यह काफी प्रशंसनीय है। इस कार्यक्रम के जरिए कॉलेज के विद्यार्थियों ने काफी कुछ सीखा है और हम आगे भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाने की उम्मीद करते हैं। - डॉ. निशा सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed