फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ट्रक की कार से भिड़ंत, मैनेजर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ट्रक की कार से भिड़ंत, मैनेजर की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शिप्रा अंडरपास पर नोएडा की ओर से रांग साइड आ रहे ट्रक की दिल्ली की ओर से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने कार चालक निजी कंपनी के मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक और हेल्पर की तलाश में जुट गई है।
मूलरूप से महानगर विस्तार लखनऊ के रहने वाले पुनीत अग्रवाल (31) नोएडा सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक सोसायटी में मां, पत्नी रितिका और दो वर्ष के बेटे के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। पुनीत नोएडा की एक कंपनी में मैनेजर थे। शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे पुनीत अपनी वरना कार से दिल्ली से नोएडा लौट रहे थे। जैसे ही इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित शिप्रा अंडर पास पर पहुंचे तभी आंडरपास से रांग साइड आ रहे ट्रक में उनकी कार जा घुसी। हादसे में पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार से निकाल कर इंदिरापुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच मौका पाकर आरोपी ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए। वहीं डाक्टरों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार दोपहर को उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन और उनके दोस्त अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि रांग साइड आ रहे ट्रक की कार से टक्कर हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। नंबर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद जले दोनों वाहन
पुलिस के मुताबिक, ट्रक और कार में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि पहले कार में आग ली। इसके बाद आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। सूचना पार चौकी इंचार्ज शिप्रा शिशुपाल सिंह और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सुबह क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed