{"_id":"5f81fa518ebc3e9be601fd01","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd2068708118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर दंपती से लूटी चेन, फायरिंग कर थाने के पास से भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक पर दंपती से लूटी चेन, फायरिंग कर थाने के पास से भागे बदमाश
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र में रेडिसन होटल के पास शनिवार सुबह कार सवार चार बदमाशों ने मार्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड अकाउंट मैनेजर और उनकी पत्नी से पिस्टल के बल पर चेन लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने पास में घूम रहे एक अन्य दंपति से लूटपाट की कोशिश की। पीड़ितों की चीख पुकार सुन लोगों को आता देख बदमाश फायरिंग कर कौशांबी थाने के सामने से फरार हो गए। पीड़ितों ने कौशांबी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
कौशांबी के सीमांत विहार में महेश चंद्र परिवार के साथ रहते हैं। वह एलएंडटी से अकाउंट मैनेजर के पद से रिटायर हैं। शनिवार सुबह सवा छह बजे वह पत्नी निर्मला के साथ रोज की तरह मार्निंक वॉक करने के लिए निकले थे। करीब आधे घंटे घूमने के बाद वह पैरामाउंट टावर के पास पहुंचे। तभी पीछे से आए स्विफ्ट कार सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। कार से एक बदमाश पिस्टल लेकर उतरा और दंपती पर तान दी। इसके बाद निर्मला से चेन उतारने के लिए बोला। महिला के इंकार करने पर कार से एक अन्य बदमाश उतरा और पति को गोली मारने की धमकी दी। महिला ने डर के मारे चेन उतारकर बदमाश को दे दी। बदमाशों ने अंगूठी और झुमके उतारने को कहा, तभी लोगों को आता देखकर आरोपी कार में बैठकर भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर होटल रेडिसन ब्लू के पास पुष्प विहार निवासी अनिल और उनकी पत्नी से लूटपाट की कोशिश की। बदमाश ने अनिल से हाथ में पहना कड़ा निकालने लगे। कड़ा नहीं निकलने पर बदमाशों ने खींचतान की। इस दौरान अनिल जमीन पर गिर गए। लोगों को आता देखकर आरोपी चार राउंड फायरिंग कर कौशांबी थाने के सामने से फरार हो गए।
घटना स्थल पर मिले खोखे
सुबह हुई घटना और फायरिंग से लोग डरे और सहमे रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग के बाद मौके से खोखे मिले हैं। पीड़ित महेश चंद्र की ओर से कौशांबी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
----------------------
बदमाश दंपती से चेन लूट कर ले गए। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों ने फायरिंग नहीं की थी। अजय सिंह, एसएचओ कौशांबी