{"_id":"5f7cb4418ebc3e9c055bc38e","slug":"ghaziabad-news-shahibabad-news-gbd20665391","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार का शीशा तोड़कर उड़ाए दस हजार, महिला ने बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार का शीशा तोड़कर उड़ाए दस हजार, महिला ने बनाया वीडियो
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के हैबिटेट सेंटर के बाहर खड़ी सीए की आई 10 कार का शीशा तोड़कर स्कूटी सवार एक बदमाश ने दस हजार रुपये चोरी कर लिए। पास की एक सोसायटी की नौवीं मंजिल से महिला ने घटना का वीडियो बनाया। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है।
शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में तांकेश्वर प्रसाद परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से सीए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह हैबिटेट सेंटर स्थित एप्पल के शोरूम पर बेटे के लिए गैजेट खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार गेट नंबर एक के पास सड़क किनारे खड़ी कर दी। आरोप है कि जब वह आधे घंटे बाद लौट कर आए तो उनकी कार का दरवाजा खुला हुआ था। पीछे की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। उन्होंने कार की डिग्गी में रखा बैग चेक किया तो पता चला उसमें रखे दस हजार रुपये गायब थे। जबकि बैग कार में ही फेंका हुआ था। इस दौरान पास की एक सोसायटी की नौवीं मंजिल पर महिला ने आरोपी को चोरी करते हुए अपने मोबाइल में कैद किया। इसके बाद पीड़ित को वह वीडियो दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पिछले एक माह से लगातार स्कूटी सवार अकेले बदमाश कारों को अपना निशाना बना रहा है। पीड़ित ने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। इसके बाद इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। वीडियो के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।