फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

86 से बढ़कर 251 पहुंचा शहर का एक्यूआई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
हवा की गति कम होने से ऑरेंज जोन में पहुंचा शहर का प्रदूषण स्तर
विज्ञापन

साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई एक बार फिर ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। रविवार को शहर का एक्यूआई 251 दर्ज किया गया, जोकि कि मानकों से करीब ढाई गुना अधिक है। हवा की गति कम होने और तापमान में बढ़ोतरी से शहर के एक्यूआई में इजाफा हुआ।

गाजियाबाद शहर का एक्यूआई शनिवार को 86 तक पहुंच गया था। शहर का एक्यूआई ग्रीन जोन में था। इसमें रविवार को बढ़ोतरी देखी गई। हवा की गति में कमी आने के बाद शहर का एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है। शहर का एक्यूआई एक बार फिर से ऑरेंज जोन में पहुंच गया। शहर का एक्यूआई 251 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़े देखे जाए तो इंदिरापुरम का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया। रात और सुबह के समय एक्यूआई ज्यादा रहा। दोपहर दो बजे के बाद यह ग्रीन जोन में आ गया। वहीं लोनी का एक्यूआई भी 256 दर्ज किया गया। यहां पर भी रात में पीएम 2.5 का स्तर रेड जोन में रहा। दोपहर में यह येलो जोन में आ गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 177 और 256 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई 244 रहा। यहां पर पीएम दस 172 और पीएम 2.5 का स्तर 244 दर्ज हुआ। वसुंधरा का एक्यूआई भी मानकों से ढाई गुना अधिक 251 दर्ज किया गया। यहां पर भी पीएम दस का स्तर 186 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 251 दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार रात और सुबह में पीएम दस और पीएम 2.5 ज्यादा रहा है। दोपहर में इसमें कमी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed