फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

लोनी में मर्डर से पहले दिल्ली में दो पुलिस कर्मियों समेत तीन को मारी थी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
लोनी में हत्या से पूर्व दिल्ली में दो सिपाहियों समेत तीन को मारी थी गोली
विज्ञापन

लोनी। डाबर तालाब नसबंदी कॉलोनी में बुधवार रात सलमान की गोली मारकर हत्या करने से पहले बदमाशों ने दिल्ली के करावल नगर स्थित एक प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में दिल्ली पुलिस के दो एसआई, हेडकांस्टेबल समेत तीन लोगों को गोली मारी थी। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मृतक सलमान की मां ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की है
लोनी एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि सलमान की मां रुखसाना ने राजा कुरैशी निवासी विकास कुंज और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार शाम सलमान के शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान में सलमान के शव को नम आंखों से सुपुर्द ए खाक कर दिया। एसएचओ ने बताया कि राजा कुरैशी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर लोनी में मर्डर करने से पहले रात करीब साढे़ आठ बजे करावल नगर दिल्ली स्थित एक डीलर के ऑफिस में सिविल वर्दी में बैठे लोनी डीएलएफ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पवन शर्मा के पिता भगवत सूवर्प शर्मा (सोनिया विहार थाने के एसआई), उनके साथी दिल्ली पुलिस के हेडकांस्टेबल पवन कुमार और डीलर मुकेश त्यागी को गोली मारी है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएलएफ चौकी पर तैनात पवन शर्मा की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ दिल्ली करावल नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

मुखबिरी और पैसों को लेकर की वारदात
एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मृतक सलमान की राजा कुरैशी के साथ दोस्ती थी। पूर्व में दोनों में फोन पर बात भी होती थे। जिसकी सीडीआर पुलिस के पास है। जांच में पता चला है कि राजा कुरैशी हिस्ट्रीशीटर है। सलमान उसकी पैसों से मदद करता था लेकिन राजा कुरैशी को शक हो गया था कि सलमान पुलिस से मिलकर उसे पकड़वाना चाहता था। इस शक में उन्होंने सलमान की हत्या कर दी। बुधवार रात सलमान की हत्या करने से पहले राजा ने घर में आकर चार लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई थी सलमान की बहन की शादी
सलमान की बहन चंदा की शादी तीन दिनों पूर्व मुस्तफाबाद कॉलोनी में हुई थी। शादी के बाद बुधवार रात वह अपनी बहन को ससुराल से लाया था। घर पहुंचने पर राजा एक साथी के साथ आया। परिजनों का आरोप है कि राजा सलमान से चार लाख रुपये मांग रहा था। सलमान ने बहन की शादी में पैसे खर्च होने की बात कहकर रुपये देने से मना कर दिया था।
हत्या के बाद दो अन्य स्थानों पर की फायरिंग
राजा कुरैशी साथी के साथ बिना हेलमेट करावल नगर की ओर से आया। करीब साढ़े 9 बजे सलमान की हत्या के बाद वह आर्य नगर कॉलोनी की तरफ भागा। परिजनों का आरोप है कि राजा कुरैशी ने आर्य नगर में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार के घर के बाहर करीब छह राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद वह दो नंबर कॉलोनी से होता हुआ दिल्ली की तरफ भाग गया। बदमाशों ने करीब एक दर्जन से ज्यादा पिस्टल से फायरिंग की है।
सलमान को बाइक पर बैठाकर घर से ले गए
मां रूखसाना ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे राजा साथी के साथ घर के बाहर आया। उसने सलमान को आवाज लगाई। बाइक के पीछे राजा बैठा था और उसका साथी बाइक चला रहा था। राजा ने सलमान को बाइक के बीच में बैठा औऱ घर से कुछ दूरी पर ले गया। परिजनों का कहना है कि शक होने पर परिवार के कुछ सदस्य उसके पीछे भी भागे थे। लेकिन रास्ते में ही राजा ने सलमान के पीछे पिस्टल सटाकर पेट में एक गोली मार दी। गोली लगने से घायल होकर वह वहीं गिर गया। इसके बाद राजा ने सलमान के तीन से चार और गोली मारी। परिवार वालों को आता देख राजा पिस्टल लेकर उनकी तरफ भागा। राजा को आता देख परिवार के लोग एक तरफ हो गए और राजा मौके से फरार हो गया।
रात दो बजे मृतक के घर के बाहर फिर चली गोली
करीब साढ़े 9 बजे सलमान की हत्या के बाद परिवार के ज्यादातर लोग अस्पताल में थे। घर में कुछ ही लोग थे। सलमान की मां रूखसाना ने बताया कि रात करीब दो बजे बदमाशों ने उनके घर के बाहर फिर से गोली चलाई। गोली चलने पर आसपास के लोग जाग गए। इस दौरान सलमान के परिवार वालों ने अपने गेट बंदकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी लेकिन सूचना फर्जी थी। हत्या वाली जगह से पुलिस को कारतूस के चार खोके मिले हैं।

बेटी की शादी का कार्ड देने गए लोनी में तैनात सिपाही के पिता
डीएलएफ पुलिस चौकी के तैनात सिपाही पवन की बहन की शादी 24 फरवरी को है। उनके पिता भगवत शर्मा करवाल नगर स्थित मुकेश त्यागी को शादी का कार्ड देने गए थे। यहां उन्होंने एक साथी पवन कुमार को बुला लिया था। वह दोनों का कार्ड दे ही रहे थे, तभी राजा कुरैशी ने गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed