फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गाजियाबाद की हवा में बढ़ रहा जहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद की हवा में बढ़ रहा जहर
विज्ञापन

साहिबाबाद। दमघोंटू प्रदूषण ने एक फिर जिले के लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। हालात ये है कि सरकारी मशीनरी की तमाम जद्दोजहद के बावजूद गाजियाबाद का एक्यूआई 366 से बढ़कर बृहस्पतिवार को 416 पर पहुंच गया। जो कि रेड जोन से भी ऊपर बेहद खतरनाक जोन में दर्ज किया गया है। इसी के साथ तीसरे दिन भी गाजियाबाद शहर देश में पहले स्थान पर रहा। जबकि नोएडा का एक्यूआई 402 के साथ देश में दूसरे स्थान पर रहा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का मानना है कि हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। बोर्ड ने शुक्रवार शाम से या फिर शनिवार सुबह में हवा चलने पर प्रदूषण में गिरावट होने की बात कही है। उधर, खोड़ा नगर पालिका परिषद ने आठ पर्यावरण शत्रुओं पर 28 हजार रुपये जुर्माना कर खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, प्रदूषण बोर्ड ने महाराजपुर में गड्ढा खोदकर केबल डालने के मामले में विद्युत निगम के कांट्रेक्टर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सूरज निकलने से आसमान बिल्कुल साफ दिख रहा था। लेकिन प्रदूषण के स्तर में कमी आने बजाय एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ गया। जहां गाजियाबाद का एक्यूआई 416 दर्ज किया गया। इसमें पीएम 10 मानकों से छह गुना ज्यादा पाया गया। जबकि पीएम 2.5 का स्तर करीब पांच गुना दर्ज किया गया। आंकडे़ देखे जाएं तो इंदिरापुरम का एक्यूआई 405 के साथ सबसे खराब जोन में रहा। लोनी क्षेत्र की स्थिति जनपद में अधिक खराब पाई गई। जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 416 पर रहा। यहां पीएम 10 मानकों से सात गुना अधिक रहे। पीएम 2.5 भी चार गुना अधिक रहा। इसके बाद वसुंधरा का एक्यूआई 413 के साथ जिले में दूसरे स्थान पर प्राप्त किया गया। जबकि तीसरे स्थान पर संजय नगर में प्रदूषण स्तर 406 पर दर्ज हुआ। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि प्रदूषण में कमी लाने के लिए बोर्ड की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने महाराजपुर में खुदाई का काम चलता हुआ देखा। पता करने पर मालूम हुआ कि बिजली कांट्रेक्टर की ओर से केबल डालने के लिए खुदाई की जा रही है। टीम ने तत्काल कांट्रेक्टर के बारे में पता करके उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया। इसी के साथ टीम ने खुदाई के काम को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोड़ा में आठ पर्यावरण शत्रुओं पर जुर्माना, एआईआर दर्ज
खोड़ा नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। जबकि टीम ने क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर निगरानी रख रही है। इसी बीच टीम ने कई जगहों पर निर्माण कार्य और बिल्डिंग सामग्री पड़ी होने व कूड़ा एकत्र रखने के आरोप में कार्रवाई की। जिनमें कर्ण विहार से सुरेश कुमार और आर्दश नगर के ब्रिजेश कुमार पर तीन हजार हजार, राजीव विहार निवासी जयप्रकाश पर चार हजार रुपये, प्रगति विहार के नरेश पर दो हजार रुपये, एक हजार रुपये हुकुमरा सिंह, तीन हजार रुपये का जुर्माना दीपक विहार निवासी विक्रांत यादव, संगम पार्क के निवासी आदित्य पर 1500 रुपये, जबकि पांच सौ रुपये का जुर्माना नरेश विहार के विनोद कुमार पर लगाया गया। इनके अलावा प्रगति विहार के ही सुनील कुमार और लोक प्रिया विहार से मंसूर राजा पर दो-दो हजार रुपये, आदर्श नगर की सरोज पर एक हजार रुपये तो घनश्याम पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाकर दोबारा प्रदूषण न फैलाने की हिदायत दी गई। अधिशासी अधिकारी की मानें तो कूड़ा जलाने और अलग अलग तरीके से प्रदूषण फैलाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस उनकी जांच कर रही है।

जीडीए ने कराया पानी का छिड़काव
इंदिरापुरम में जीडीए की ओर से सड़कों, सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट और अन्य जगहों पर पानी का छिड़काव कराया गया। अधिशासी अभियंता एके चौधरी ने बताया कि सोसायटी के अंदर और बाहर सड़कों पर पांच-छह टैंकरों से छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को भी लगातार निर्माण कार्य न करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed