फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

घर के बाहर सो रहे युवक को उठा ले गए, ईंटों से पीटकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
घर के बाहर सो रहे युवक को उठा ले गए, ईंटों से पीटकर मार डाला
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क कॉलोनी में किराएदार से मारपीट और झगड़ा कर रहे चार युवकों को डांटना मकान मालिक को भारी पड़ गया। डांट से अपमानित होने का बदला लेने के लिए रात में सो रहे मकान मालिक को तीन युवक उठा ले गए और खाली प्लॉट में ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सुबह एक युवक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली के नजफगढ़ निवासी अरुण त्यागी (38) पिछले 12 साल से लोनी की रामपार्क विस्तार कालोनी में रह रहे थे। उनके घर में ही इलेक्ट्रिक की दुकान है। मकान में कुलदीप किराए पर रहता है। एसपी देहात नीरज जादौन ने बताया कि कुलदीप का पास में रहने वाले युवक ज्ञानी से झगड़ा हो गया। ज्ञानी के गांव के गौरव, अंकित और पीयूष कुलदीप से मारपीट कर रहे थे। यह देखकर अरुण ने दोनों पक्षों को डांटकर भगा दिया था। इस दौरान गौरव व अंकित की अरुण से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद गौरव और अंकित घर से बाहर चले गए। गौरव और अंकित ने खुद को अपमानित महसूस किया और बदला लेने की ठान ली। रात में अरुण घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। करीब दो बजे अंकित, गौरव खारी निवासी खानपुर जप्ती और पीयूष निवासी रामपार्क कालोनी शराब के नशे में घर पहुंचे। तीनों अरुण को उठाकर ले जाने लगे। अरुण की नींद खुल गई, उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट में ले जाकर सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में ईंट से वारकर अरुण की हत्या कर दी। वारदात कर तीनों भाग गए। सुबह वहां से गुजर रहे एक युवक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने शक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों को खजूरी पुश्ता रोड के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

रात में किसी से हुआ था झगड़ा, अंकित ने उठाया फायदा
एसएचओ ने बताया कि रात में अंकित को डांटने के बाद भी अरुण का किसी से विवाद हुआ था। इसकी जानकारी अंकित को हो गई थी। अंकित ने इसका फायदा उठाने की सोची। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में तीनों के दोस्त ज्ञानी की भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का इकलौता बेटा था अरुण
लोगों के मुताबिक, अरुण त्यागी माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी दो बहनें हैं। अरुण की पांच साल पूर्व शादी हुई थी। उनकी पत्नी तीन साल पूर्व चली गई थीं। जबकि उनके पिता फौज से रिटायर्ड है और वह नजफगढ़ में ही रहते हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed