फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad News Girl commits suicide in bathroom residential premises of retired IAS

Ghaziabad News: रिटायर्ड आईएएस के आवासीय परिसर में युवती ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिली लाश

Wed, 22 Jun 2022 06:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 22 Jun 2022 06:19 PM IST
सार

पुलिस ने अनुसार, परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात पूजा शोरूम से घर लौटी और सामान्य व्यवहार से उसने खाना खाया और कमरे में चली गई। रात करीब साढ़े दस बजे उसने बाथरूम में जाकर फंदे से लटकर जान दे दी। कविनगर सीओ अवनीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
Ghaziabad News Girl commits suicide in bathroom residential premises of retired IAS
society - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद में कविनगर थानाक्षेत्र के राजनगर में सेवानिवृत आईएएस के आवासीय परिसर के सर्वेंट क्वॉर्टर में रहने वाले परिवार की 23 वर्षीय पूजा रैकवार ने मंगलवार रात बाथरूम में आत्महत्या कर ली। काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो वह बाहर नहीं आई। पूजा की छोटी बहन ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। देर रात पुलिस को सूचना मिली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने युवती का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल से भी आत्महत्या से जुड़ा कोई अहम सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन


मूलरूप से मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी भागीरथ का परिवार राजनगर सेक्टर-नौ में एक सेवानिवृत आईएएस के आवास में सर्वेंट क्वॉर्टर में रहता है। भागीरथ के बेटा करण आईएएस के आवास में ही काम करता है जबकि पूजा राजनगर में ही एक शोरूम पर नौकरी करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed