फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

गलत तथ्यों पर पास कर दिया नक्शा, जीडीए ने नोटिस भेज मांगा जवाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गलत तथ्यों पर पास कर दिया नक्शा, जीडीए ने नोटिस भेज मांगा जवाब
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक में भूखंड संख्या जीएच-01 पर गलत तथ्यों को दर्शाकर नक्शा स्वीकृत कराने के आरोप पर जीडीए वीसी कृष्णा करुणेश ने बिल्डर को नोटिस भेजकर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने जीडीए में शिकायत की थी कि क्रासिंग रिपब्लिक में पंचशील बिल्डर ने तथ्यों को छिपाकर गलत तरीके से नक्शा पास करा लिया। नक्शा निरस्त करने की मांग की गई थी। जारी नोटिस में नक्शे पर स्वामित्व वाली जमीन व भूखंड संख्या जीएच-01 तक पहुंचने के लिए जमीन के स्वामित्व की जानकारी मांगी गई है। पहुंच मार्ग की भूमि पर सजरा प्लान को भी सुपर इंपोज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भूखंड व पहुंच मार्ग की जमीन के स्वामित्व का परीक्षण किया जा सके। तय समयावधि में जवाब न देने पर नक्शा निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

यह है मामला
क्रासिंग रिपब्लिक स्थित डूंडाहेड़ा गांव के किसानों का आरोप है कि बिल्डर ने भूखंड संख्या जीएच-01 पर तथ्य छिपाते हुए नियमों को ताक पर रखकर गलत तरीके से नक्शा स्वीकृत कराया है। भूखंड संख्या जीएच-01 तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। बिल्डर ने गलत तरीके से किसानों की जमीन खसरा नंबर-627ए, 628ए, 587ए, 588ए 589 पर सड़क दर्शाते हुए नक्शा पास कराया। गलत स्वीकृत नक्शे के आधार पर बिल्डर ने आमजन को भूखंड बेचने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रासिंग रिपब्लिक में तीन बिल्डरों ने नियम विरुद्ध पास कराए हैं नक्शे
भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने बताया कि क्रासिंग रिपब्लिक में भूखंड संख्या जीएच-14 पर, जीएच-12 पर व जीएच-01 पर बिल्डरों का प्लाटिंग का नक्शा गलत स्वीकृत किया गया है। भूखंड संख्या जीएच-14 पर सुपरटेक बिल्डर का नक्शा जीडीए ने गत 16 दिसंबर को निरस्त कर दिया है जबकि जीएच-12 का नक्शा निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed