{"_id":"62056a05d0db1d252f10c0fb","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd2339200185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, 58.5 प्रतिशत पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, 58.5 प्रतिशत पड़े वोट
विज्ञापन
डीडीपीएस संजय नगर में वोट डालने के बाद सेल्फी लेती वोटर्स। संवाद
- फोटो : GHAZIABAD City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान ने तोड़ा पिछला रिकॉर्ड, 58.5 प्रतिशत पड़े वोट
गाजियाबाद। जिले की पांच और धौलाना आंशिक विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को जमकर वोट बरसे। मतदाताओं ने 2017 के विधानसभा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शाम छह बजे 58.50 प्रतिशत मतदान हुआ। 2017 के चुनाव में 55.73 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार 2.77 प्रतिशत अधिक वोट पड़े। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा कर दी गईं। अब 10 मार्च को मतगणना होगी।
जिले के 2916495 मतदाताओं को पांच विधायक चुनने थे। इनमें से करीब 17 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले के 794 केंद्रों के 3383 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। सूरज चढ़ने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच महज 8.2 फीसदी मतदान हुआ था। दो घंटे बाद सुबह 9 बजे तक मतदान बढ़कर 19.03 फीसदी हो गया था। दोपहर एक बजे 33.5, तीन बजे 43.10, पांच बजे 52. 43, शाम छह बजे 58.5 प्रतिशत वोट डाले गए गए।
मोदीनगर फिर फर्स्ट क्लास
विधानसभा चुनाव में इस बार भी मोदीनगर के मतदाता फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। मोदीनगर सीट पर 67.25 फीसदी वोट पड़े। 2017 के चुनाव में इस सीट पर 64.76 प्रतिशत वोट पड़े थे। साहिबाबाद सीट पर इस बार 50.31 प्रतिशत वोट पड़े हैं जबकि पिछले चुनाव में 49.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां करीब एक प्रतिशत मतदान ज्यादा हुआ।