{"_id":"6202d17ed48f0a0af1776c75","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd233841011","type":"story","status":"publish","title_hn":"यति नरसिंहानंद के समर्थन में 12 से निकालेंगे पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यति नरसिंहानंद के समर्थन में 12 से निकालेंगे पदयात्रा
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यति नरसिंहानंद के समर्थन में 12 से निकालेंगे पदयात्रा
गाजियाबाद। यति नरसिंहानंद के समर्थन में 12 फरवरी से गाजियाबाद से पदयात्रा निकाली जाएगी। इसकी जानकारी यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन के सदस्यों ने एक प्रेस वार्ता में दी।
मंगलवार को आरडीसी में आयोजित प्रेस वार्ता में फाउंडेशन की महासचिव डॉ. उदिता त्यागी ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंहानंद गिरि और जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के समर्थन में 12 फरवरी से हिंदू जागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। यह पदयात्रा डीएम कार्यालय से शुरू होकर मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून तक जाएगी। कहा कि हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद के बयानों को तोड़-मरोड़ कर दुष्प्रचारित किया गया था। मामूली धाराओं में इन दोनों को जेल में डाल दिया गया है और जमानत तक नहीं होने दी जा रही है। इस दौरान अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुनील त्यागी, राष्ट्रीय सचिव राजीव त्यागी, सतेंद्र त्यागी, मोहित बजरंगी, लोकेश त्यागी, अरुण त्यागी, अनुज ठाकुर, लक्की त्यागी, विवेक नागर आदि मौजूद रहे।