फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

फर्जी फर्मों से खरीद के मामले में वसूला एक करोड़ का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
फर्जी फर्मों से खरीद के मामले में वसूला एक करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

गाजियाबाद। वाणिज्य कर विभाग ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र में सेवा क्षेत्र की फर्म मैसर्स स्टार ओएम ग्रुप से एक करोड़ रुपये का टैक्स और अर्थदंड वसूल किया है। अधिकारियों का कहना है कि फर्म की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) से जांच कराई गई, जिसमें मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर फर्म की खरीद-फरोख्त में कई कमियां मिलीं।
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मैसर्स स्टार ओएम ग्रुप की तीन तारीख को जांच कराई गई थी। ये फर्म ऑपरेशन एंड मेंटीनेंस इनकूल हैंडलिंग प्लांटस को सेवा देती हैं। जांच में पाया गया कि फर्म ने जिन दूसरी फर्मों से खरीद की थी, इनमें से अधिकांश फर्मों के पंजीयन पहले ही निरस्त हो गए थे। इसके अलावा कई फर्म वास्तविक संचालित नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि जांच के आधार पर फर्म से एक करोड़ रुपये की पेनाल्टी और टैक्स जमा कराया गया है।
विज्ञापन

सीजीएसटी ने खंगालें गोदाम, चुनाव के चलते सख्ती
केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम ने विधानसभा चुनाव के चलते 100 से अधिक गोदामों की जांच की है। जिले में अलग-अलग स्थानों पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य गोदामों की जांच अधिकारियों ने की। असिस्टेंट कमिश्नर प्रभजोर कौर ने बताया कि गोदाम को हाल ही मिले ऑर्डर को चेक किया गया है, जिससे चुनाव में प्रभोलन के लिए थोक में की गई खरीद का पता चल सके। इसके अलावा अलग-अलग मार्गों पर टीम गाड़ियों की जांच कर नकदी के लाने-ले जाने की चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed