{"_id":"61d7412b9ad71d3ff66a3e53","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd232333120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता से पहले शुरू नहीं होंगे काम, ठेकेदारों ने किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता से पहले शुरू नहीं होंगे काम, ठेकेदारों ने किया बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता से पहले शुरू नहीं होंगे काम, ठेकेदारों ने किया बहिष्कार
गाजियाबाद। नगर निगम के काम अब आचार संहिता के फेर में फंस सकते हैं। नगर निगम ने बोर्ड फंड के 60 करोड़ के निर्माण कार्यों के कार्यादेश तो जारी कर दिए हैं, लेकिन ठेकेदारों ने काम करने से इनकार कर दिया है। वहीं, ठेकेदारों का भुगतान न किए जाने के विरोध में नगर निगम कांट्रेक्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को महापौर को ज्ञापन देकर कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। शुक्रवार को ठेकेदारों ने नगर निगम मुख्यालय पर धरना देने की घोषणा की है।
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर गुर्जर ने बताया कि नगर निगम के निर्माण, उद्यान और जलकल विभाग के ठेकेदारों का करीब 100 करोड़ रुपया बकाया है। करीब 20 दिन पहले अधिकारियों को इससे अवगत करा भुगतान की मांग की गई थी। अधिकारियों ने ठेकेदारों को 2-2 लाख रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक यह भुगतान नहीं हुआ। कांट्रेक्टर पर लेबर, मैटेरियल का उधार बकाया है, लेकिन निगम से राशि नहीं मिलने की वजह से उनका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। एसोसिएशन के महामंत्री चौधरी सतवीर सिंह का कहना है कि शुक्रवार को कांट्रेक्टर निगम मुख्यालय पर धरना देंगे।