फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

सऊदी अरब से भेजे गए हवाला के 40 लाख लूटे, छह साथियों सहित बिचौलिया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
गाजियाबाद। थाना मसूरी पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की टीम द्वारा गिरफ्तार डकैती के सात आरोपी
सऊदी अरब से भेजे गए हवाला के 40 लाख लूटे, छह साथियों सहित बिचौलिया गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सऊदी अरब से खरखौदा के नसीमू के लिए भेजे गए हवाला के 40 लाख रुपये डासना अंडरपास के पास लूट लिए गए। वारदात नसीमू के लिए बिचौलिए का काम करने वाले नासिर ने अपने छह साथियों संग मिलकर की। रकम को दिल्ली की फर्म अंबालाल मनी ट्रांसफर कंपनी का कर्मचारी रूप सिंह लेकर आया था। 28 दिसंबर 2021 को हुई वारदात को नौ दिन छिपाए रखने के बाद उसने मसूरी थाना पर तहरीर दी तो पुलिस को पता चला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नासिर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर 26 लाख रुपये बरामद कर लिए।
नासिर खरखौदा का ही निवासी है। उसके साथ पिलखुवा के रिजवान और इमरान, मसूरी के उमर, मुनव्वर, जेवर का ग?ुलफाम, दादरी का तौफीक पकड़े गए हैं। नसीमू ने नासिर को रकम लाने की जिम्मेदारी दी थी। उसने साजिश के तहत रूप सिंह को डासना अंडरपास के पास बुलाया। उससे कहा कि रकम घर पर लेगा। नासिर उसे बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। कुछ दूरी पर पहुंचने पर कार सवार उसके साथियों ने रूप सिंह पर हथियार तान दिए । नासिर ने रुपयों का बैग लूट लिया। इसके बाद वे लोग भाग गए। इनके साथी साथी खरखौदा निवासी हसनैन, शादाब और मोटा की भूमिका भी सामने आई है। तीनों फरार हैं। इनके पास बाकी रकम हो सकती है। गिरफ्तार आरोपियों ने हिस्सा बांटकर रकम रिश्तेदारों के घर पर रख दी थी। पूछताछ में पता चला है कि नसीर और इमरान पहले भी हवाला की रकम इधर से उधर कर चुके हैं।
विज्ञापन

10 के नोट पर कोड देखकर देते हैं रकम
नासिर ने बताया कि वह पहले भी हवाला की रकम इधर से उधर कर चुका है। इसके लिए कमीशन लेता है। यह काला कारोबार दस के नोट पर कोड डालकर चलाया जा रहा है। जिस शख्स से रकम लेनी होती है, उसे फोन पर कोड बताया जाता है। वह उस कोड को दस के नोट पर लिखकर लाता है। जो कर्मचारी रकम लेकर जाता है, उसे भी वही कोड बताया जाता है। रकम लेने आया बिचौलिया उसे दस का वही नोट देता है जिस पर कोड लिखा हो। इस नोट को लेकर वह उसे रकम दे देता है। कर्मचारी मनी ट्रांसफर कंपनी को जाकर वह नोट दे देता है। 40 लाख की रकम के लिए कोड था 771360। इसे नासिर ने दस के नोट पर लिख रखा था। उसने यह नोट रूप सिंह को दिया लेकिन रकम लेने के बजाय लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी करेगा जांच, खुलेंगे बड़े राज
चुनाव के वक्त हवाला की इतनी बड़ी रकम का खुलासा होने से अफसर भी हैरान हैं। पूरे मामले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) को दे दी गई है। आशंका यह भी है कि इस रकम को चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए मंगाया गया। हालांकि, सही स्थिति जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। ईडी हवाला के पूरे नेटवर्क की जांच करेगा।

सऊदी अरब से शकील ने भेजी थी रकम
पुलिस ने बताया कि नसीमू को सऊदी अरब से शकील ने हवाला के जरिए यह रकम भेजी थी। नसीमू से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि यह रकम क्यों भेजी गई ? नसीमू के घर भी पुलिस गई। वह नहीं मिला। दिल्ली की मनी ट्रांसफर कंपनी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed