फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

एक्सप्रेसवे से गुजरा पीएम का काफिला, तैनात रहे 2000 पुलिसकर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे से गुजरता प्रधानमंत्री का काफिला।
एक्सप्रेसवे से गुजरा पीएम का काफिला, तैनात रहे 2000 पुलिसकर्मी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मौसम खराब होने की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाई मार्ग की बजाय दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के माध्यम से मेरठ पहुंचे। उनका काफिला गाजियाबाद की सीमा में यूपी गेट पहुंचने से पहले ही इस एक्सप्रेसवे पर मेरठ तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई। डीएम-एसएसपी आननफानन यूपी गेट पहुंचे। करीब 15 मिनट पहले ही आम लोगों की एंट्री इस पर बंद कर दी गई। मेरठ से दिल्ली लौटते वक्त प्रधानमंत्री का काफिला करीब दो मिनट के लिए यूपी गेट पर रुका।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करने मेरठ पहुंचे थे। खराब मौसम की वजह से दृश्यता कम होने पर उनका हवाई मार्ग से मेरठ पहुंचने का कार्यक्रम अचानक बदल गया। उनके दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते मेरठ जाने की सूचना मिलते ही डीएम आरके सिंह, एसएसपी पवन कुमार और पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी के अधिकारी एक्सप्रेसवे की ओर दौड़े। करीब दो हजार पुलिसकर्मियों को यूपी गेट से भोजपुर तक एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया और वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। सुबह करीब 10:55 बजे प्रधानमंत्री का काफिला यूपी गेट पर पहुंचा। गाजियाबाद की सीमा में यूपी गेट से भोजपुर तक करीब 40 किलोमीटर लंबे इस रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। उनका काफिला मेरठ पहुंच जाने के बाद इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की कार से यूपी गेट पर उतरे सीएम
दिल्ली वापसी के दौरान पीएम के काफिले के आने से 15 मिनट पहले फिर इस पर वाहनों को रोक दिया गया। दोपहर करीब पौने चार बजे प्रधानमंत्री का काफिला दिल्ली जाने के लिए एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद की सीमा में दाखिल हुआ और लगभग 4:10 बजे यूपी गेट पर पहंचे। यूपी गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार रुकी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी कार से उतरकर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ कार में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद सीएम और राज्यपाल दोनों राजकीय विमान से लखनऊ रवाना हुए। मुख्यमंत्री के आने के दौरान लिंक रोड पर भी कुछ देर के लिए वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम रहा दिल्ली-मेरठ मार्ग
मोदीनगर। प्रधानमंत्री के एक्सप्रेसवे से गुजरने के दौरान हुए डायवर्जन से दिल्ली-मेरठ पर जाम लग गया। एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक भी मेरठ मार्ग पर आ गया था। रैपिड रेल निर्माण के चलते बैरिकेडिंग के कारण मुख्य मार्ग पहले से ही सकरा है। ऐसे में लोगों को मिनटों की दूरी तय करने में घंटों का समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed