फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad news

ट्रेनों में सफर कर लैपटॉप चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
ट्रेनों में सफर कर लैपटॉप चुराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली से मुरादाबाद के बीच सफर करके ट्रेनों में यात्रियों के लैपटॉप और मोबाइल चुराने वाले एक बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से चार लैपटॉप, हार्ड डिस्क, रैम और कुछ अन्य पुर्जे बरामद हुए हैं।
जीआरपी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया। आरोपी महमूद अररिया बिहार के गांव रानी का रहने वाला है और फिलहाल लोनी के अशोक विहार में रहता है। उसे गाजियाबाद स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया है। इसके गिरोह में छह अन्य लोग मौजूद हैं। यह लोग दिल्ली से मुरादाबाद के बीच ट्रेनों में सफर करते हैं और इसी दौरान मौका पाकर यात्रियों के लैपटॉप और मोबाइल चुरा लेते हैं। बताया कि महमूद के पास से छह घटनाओं में चोरी किए गए लैपटॉप और उनके पुर्जे बरामद किए गए हैं। यह सभी गाजियाबाद जीआरपी क्षेत्र से चोरी किए गए थे। बताया कि महमूद के खिलाफ 17 मुकदमे गाजियाबाद और मुरादाबाद जीआरपी थाने में दर्ज हैं। वर्ष 2016 में इस पर मुरादाबाद जीआरपी थाने से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके अन्य साथी मशरूल, आदिल, इंतजार, सरताज, जाहिद बहरा वांछित है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि महमूद और उसके साथी ट्रेनों से चुराए गए लैपटॉप दिल्ली में अनजान लोगों को पैसों की मजबूरी बताकर सस्ते दामों पर बेच देते थे। जो लैपटॉप नहीं बिक पाते थे, उनके पुर्जे अलग कर मैकेनिकों को बेच देते थे। मिली रकम से यह अपने महंगे शौक को पूरा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed