{"_id":"61c8c21532fe4873a56e53a5","slug":"ghaziabad-news-ghaziabad-news-gbd231749422","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बेटी को पीटने पर पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बेटी को पीटने पर पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल की बेटी को पीटने पर पिता गिरफ्तार
मुरादनगर। सवाल का सही जवाब न देने पर एक युवक ने पांच साल की बेटी को पीटकर घायल कर दिया। मासूम को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह असालनगर गांव से सूचना मिली कि एक युवक अपनी बेटी बेरहमी से पीट रहा है। मासूम को बचाने आई उसकी मां को भी पीटा गया। एसओ ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार पुत्र अनुम का शांतिभंग में चालान किया गया है।
वहीं, लोनी के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में युवक पर चाकू से हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे चाकू बरामद हुए हैं। लोनी बार्डर थाना एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। मामले में तनसीर ने दी तहरीर में बताया था कि उनका बेटा तालिब घर के बाहर खड़ी बाइक में ताला लगा रहे थे। इस दौरान दबंग पड़ोसियों ने मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया था। एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।